डूंगरपुर : सभी अधिकारी बरतें पूरी सतर्कता, आदर्श आचार संहिता की हो पालना- जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक डूंगरपुर 10 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला अधिकारी लक्ष्मी नारायण मंत्री ने मंगलवार को ईडीपी सभागार में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों को आदर्श आचार संहिता की पालना से संबंधित आवश्यक निर्देश देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिले में सभी मतदाता अपने मताधिकार का निर्भय होकर स्वतंत्रता पूर्वक मतदान प्रक्रिया में भाग लेकर मतदान कर सकें यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण कर डंूगरपुर जिला क्षेत्र में सरकारी कर्मचारियों की सहायता से कमजोर…
