केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे 4 नवंबर को उदयपुर आएंगी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 03 नवम्बर। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे बुधवार, 4 नवंबर को उदयपुर के दौरे पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10ः40 बजे महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी। केंद्रीय राज्य मंत्री उदयपुर में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेकर शाम 4.30 बजे महाराणा प्रताप हवाई एयरपोर्ट पहुंचकर नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को राहत, गेहूं वितरण की अंतिम तिथि बबढाई
उदयपुर, 03 नवम्बर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में लाभान्वित जिले के उपभोक्ताओं को राहत देते हुए राजस्थान सरकार ने अक्टूबर 2026 के गेहूं वितरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 नवंबर 2026 कर दी है।
जिला रसद अधिकारी मणि खींची ने बताया कि अक्टूबर माह के खाद्यान्न से वंचित रहे सभी पात्र उपभोक्ता 10 नवंबर तक अपनी नजदीकी उचित मूल्य दुकान से राशन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने जिले के समस्त उचित मूल्य दुकानदारों को निर्देशित किया है कि अक्टूबर माह में गेहूं से वंचित रहे पात्र परिवारों को निर्धारित तिथि तक शत-प्रतिशत गेहूं वितरण सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र उपभोक्ता खाद्यान्न से वंचित नहीं रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!