डूंगरपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान का संकल्प हुआ साकार
चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के प्रति दिखा अभूतपूर्व उत्साह डूंगरपुर, 25 नवम्बर। विधानसभा आम चुनाव-2023 के तहत डूंगरपुर जिले में शनिवार को चारों विधानसभा क्षेत्रों में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। जिले में कुल 1020 मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। कई मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान का समय शुरू होने से पहले ही मतदान अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया, मतदाताओं का उत्साह भी बढ़ता गया। जिला निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी नारायण, उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमेंद्र नागर, जिला परिषद सीईओ गितेश श्री मालवीय सहित…
