डूंगरपुर : जनवरी में जिले की होनहार बेटियों के साथ जिला कलक्टर करेंगे संवाद
महिला अधिकारिता विभाग का नवाचार- कॉफी विद् कलक्टर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक डूंगरपुर, 18 दिसम्बर। जिला स्तरीय महिला समाधान समिति एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जिला कार्यदल समिति की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की प्रगति पर चर्चा करते हुए जिला कलक्टर ने महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ समर्पण भाव से काम करने के लिए निर्देशित किया। महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र पर नवनियुक्त परामर्शदाता एवं केंद्र प्रबंधकों से उनके अनुभव जाने। इसी प्रकार वन स्टॉप सेंटर, इंदिरा…
