अवैध खनन के 14 प्रकरण बनाए, 20 लाख से ज्यादा का जुर्माना लगाया
अवैध खनन पर अंकुश के लिए संयुक्त अभियान जारी डूंगरपुर, 23 जनवरी। जिले में अवैध खनन पर अंकुश के लिए संयुक्त जांच दल की ओर से कार्रवाई जारी है। अभियान के दौरान 15 से 23 जनवरी तक संयुक्त जांच दल द्वारा अवैध खनन, निर्गमन के कुल 14 प्रकरण बनाए गए, जिसमें कुल राशि 20 लाख 10 हजार 428 शास्ति आरोपित की गई। खनि अभियंता नरेंद्र खटीक ने बताया कि 16 जनवरी को सोम कमला आंबा डेम में अवैध बजरी खनन पर कार्यवाही की गई, जिसमें कुल 8 नावें व 510 टन खनिज बजरी जब्त की गई। 18 जनवरी को खनिज…
