बहु ने अपने ही घर में 35 से 40 तौला सोना चोरी कर झूठी कहानी रची, आॅनलाइन गेमिंग लत ने बर्बाद की जिंदगी
डूंगरपुर, 22जून. दोवडा थाना क्षेत्र के हथाई गांव में 35 से 40 तोला सोने के जेवरात चोरी में बडा खुलासा करते हुए पीडिता की पुत्रवधु को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त हुई है। पीडिता की पुत्रवधु आॅनलाइन गेमिंग एप में पैसा लगाने के लिए अपने ही घर में चोरी करती थी। पुलिस अब अग्रीम अनुंसधान कर रही हैं।दोवडा थाना क्षेत्र के हथाई गांव में 19 जून को देवीलाल पुत्र अमरजी कलाल ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी पत्नी भगवतीदेवी 18 जून को अपने पीहर माथुगामडा गई हुई थी। उस समय घर पर उसके साथ छोटा पुत्र विवेक और बडे…
