भाटपुर सरपंच की दादागिरी: मेताली गांव में जमीन विवाद को लेकर सरपंच उसके साथियों ने पांच लोगों पर किया हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप
डूंगरपुर, 13जून. जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेताली गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर भाटपुर सरपंच प्रकाश कटारा और उनके परिजनों द्वारा एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर लाठी और पत्थरों से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि झगड़े के दौरान एक महिला के साथ अभद्रता कर ब्लाउज फाड़ने जैसी शर्मनाक हरकत भी की गई। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने एफआईआर लेकर जांच शुरू कर दी है, वहीं घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। तहसीलदार की मौजूदगी में हुआ था…
