डूंगरपुर जिले में आमजन के लिए बजट का होगा लाइव प्रसारण
जिला मुख्यालय सहित ब्लॉक और ग्राम पंचायतों में भी होगा लाइव प्रसारण आमजन और लाभार्थियों के साथ अधिकारी-कर्मचारी देखेंगे बजट डूंगरपुर, 09 फरवरी/राज्य सरकार का बजट 10 फरवरी, शुक्रवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पेश करेंगे। बचत, राहत और बढ़त के संदेश के साथ राज्य में बजट को लेकर आमजन में उत्सुकता का माहौल है। इसे देखते हुए डूंगरपुर जिले में बजट का आमजन के बीच लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री ने इस संबंध में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उपनिदेशक और सभी उपखंड अधिकारियों को सभी आवश्यक…
