बेटा नहीं हुआ, तीसरी मासूम को मार कर नदी में फेंक दिया
उदयपुर। बेटा नहीं होने से नाराज पिता ने अपनी डेढ़ साल की तीसरी बेटी को मारकर नदी में फेंक दिया। पुलिस ने डेढ़ साल की मासूम का शव नदी से बरामद कर लिया है और आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना इलाके का है। पुलिस ने नदी से मासूम बच्ची का शव निकालकर 30 मार्च रात को मोर्चरी में रखवाया और शुक्रवार सुबह पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। थानाधिकारी हजारीलाल के अनुसार बच्ची की मां सीता ने थाने में रिपोर्ट दी। उसने बताया कि उसकी शादी 11 साल पहले लिखी बड़ी निवासी…
