Crime

उदयपुर में एक और हिस्ट्रीशीटर के रेस्टारेंट को पुलिस ने ढहाया

उदयपुर में एक और हिस्ट्रीशीटर के रेस्टारेंट को पुलिस ने ढहाया

राजस्थान आवासन मंडल की जमीन पर कब्जा कर खोल रखा था रेस्टारेंट उदयपुर। उदयपुर शहर पुलिस हिस्ट्रीशीटर्स के अवैध कब्जों को ढहाने में जुटी है। पिछले दिनों नाथद्वारा रोड पर हाईवे की जमीन पर कब्जा कर बनाए रेस्टोरेंट को ढहाने के बाद सोमवार को एक हिस्ट्रीशीटर के अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की। हिरणमगरी क्षेत्र के मनवाखेड़ा में राजस्थान आवासन मंडल की जमीन पर कब्जा कर हिस्ट्रीशीटर के खोले रेस्टोरेंट को ढहा दिया गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण का सफाया करते हुए जमीन आवासन मंडल के अधीन कर दी। मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान आवासन मंडल…
Read More
लड़के की चाह में दादी और ताऊ ने ले ली थी दस महीने की बच्ची की जान

लड़के की चाह में दादी और ताऊ ने ले ली थी दस महीने की बच्ची की जान

चित्तौड़गढ़ जिले का मामला, सात महीने बाद मामले का खुलासा उदयपुर। चित्तौड़गढ़ जिले के निकुंभ थाना क्षेत्र में सात महीने पहले घर की छत की टंकी से दस महीने की बालिका के शव के मामले में सोमवार को पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। उसकी हत्या लड़के की चाह में दादी और ताऊ ने कर दी थी। पुलिस ने दादी और सहयोगी ताऊ को गिरफ्तार कर लिया। एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि निकुम्भ थाना क्षेत्र के आलाखेड़ी गांव में सात महीने पहले 29 अक्टूबर 22 को राजेश मेनारिया की 10 महीने की बच्ची मिस्टी की हुई हत्या के मामले…
Read More
हिस्ट्रीशीटर रणिया गैंग का तीसरा साथी गिरफ्तार, लूट और डकैती के आठ मामले हैं दर्ज

हिस्ट्रीशीटर रणिया गैंग का तीसरा साथी गिरफ्तार, लूट और डकैती के आठ मामले हैं दर्ज

उदयपुर। माण्डवा थाना पुलिस पर पिछले दिनों हमला कर हथियारों की लूट के मामले में उदयपुर जिला पुलिस ने सोमवार को हार्डकोर अपराधी हिस्ट्रीशीटर रणिया गैंग के एक और साथी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ लूट और डकैती के आठ मामले दर्ज हैं। इससे पुलिस रणिया गैंग के दो साथियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि रणिया और उसके हिस्ट्रीशीटर बेटे खातरू की तलाश अभी जारी है। कोटड़ा थानाधिकारी रामसिंह चुंडावत के अनुसार जिला स्पेशल की टीम ने हिस्ट्रीशीटर रणिया बुंबरिया के गिरोह में शामिल आड़ावेला निवासी करमा पुत्र नारिया को देलवाड़ा-गुजरात जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। इस…
Read More
उदयपुर में विद्युत निगम का जेईएन रिश्वत लेते गिरफ्तार

उदयपुर में विद्युत निगम का जेईएन रिश्वत लेते गिरफ्तार

उपभोक्ता के घर के आगे लगे विद्युत पोल को हटाने के एवज में मांग रहा था रिश्वत उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी)उदयपुर ने सोमवार को अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड(एवीवीएनएल) के कनिष्ठ अभियंता को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह राशि कनिष्ठ अभियंता ने शिकायतकर्ता के घर के बाहर लगे बिजली के पोल को हटवाकर दूसरी जगह शिफ्ट कराए जाने को लेकर ली थी। एसीबी के एडिशनल एसपी उमेश ओझा ने बताया कि विद्युत निगम फतहपुरा कार्यालय के जेईएन राहुल द्विवेदी पुत्र राममनोहर द्विवेदी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। जिसके खिलाफ मध्यप्रदेश के…
Read More
यूडीएच के दो अधिकारियों के लिए 12 लाख की घूस लेते उदयपुर से दलाल गिरफ्तार

यूडीएच के दो अधिकारियों के लिए 12 लाख की घूस लेते उदयपुर से दलाल गिरफ्तार

- अधिकारियों मे मची खलबली - घूस कांड में यूडीएच के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं संयुक्त सचिव के नाम आ रहे सामने उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर की टीम ने सोमवार को उदयपुर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिसमें स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग(यूडीएच) के दो अधिकारियों के लिए 12 लाख रुपए की घूस लेते एक दलाल को गिरफ्तार किया है। जिसमें से पांच लाख रुपए नकद जबकि शेष सात लाख रुपए की डमी राशि बरामद की। यूडीएच के जिन अधिकारियों का नाम इस घूसकांड में लिया जा रहा है, उनकी भी गिरफ्तारी संभव है। पकड़े…
Read More
उदयपुर में युवक की हत्या, आपसी रंजिश को लेकर किया हमला

उदयपुर में युवक की हत्या, आपसी रंजिश को लेकर किया हमला

उदयपुर। शहर के घंटाघर थाना क्षेत्र में पिछोला झील किनारे लालघाट पर एक आॅटोचालक युवक की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। फिलहाल यही बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश को लेकर आॅटोचालक की युवकों से कहासुनी हुई और उन्होंने तलवार तथा लोहे के पाइप आदि से उस पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना बीती रात 12 बजे बाद की है। मल्लातलाई मूल का फिलहाल महावतवाड़ी में रहने वाले 27 वर्षीय युवक इदरिस उर्फ सद्दाम शनिवार रात लालघाट पर बैठा हुआ था। उसी दौरान वहां पांच—छह युवक…
Read More
बहन से अवैध संबंधों की शंका पर ली युवक की जान, दो भाई गिरफ्तार

बहन से अवैध संबंधों की शंका पर ली युवक की जान, दो भाई गिरफ्तार

उदयपुर। जिले के कल्याणपुर क्षेत्र के मसारों की ओबरी गांव में पिछले दिनों एक युवक के सदकड़ी पुल के पास घायल अवस्था में मिलने के बाद उसकी मौत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पता चला है कि दो भाइयों ने मिलकर युवक की हत्या अपनी चचेरी बहन के साथ अवैध संबंधों के शक के चलते कर दी थी। पत्थरों से हमला कर उसकी जान ले ली गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार 3 मई को मसारों की ओबरी निवासी शंकर मीणा ने अपने 18 वर्षीय बेटे पंकज मीणा की मौत…
Read More
दुध डेयरी संचालक के साथ मारपीट व अपहरण कर 15 लाख रुपये की मांग करने वाले 06 अभियुक्त गिरफ्तार

दुध डेयरी संचालक के साथ मारपीट व अपहरण कर 15 लाख रुपये की मांग करने वाले 06 अभियुक्त गिरफ्तार

उदयपुर। जिले के घासा  थानांतर्गत 04.05.2023 को प्रार्थी ने रिपोर्ट पेश की कि गत  27.04.2023 को एक महिला ने मेरे से उधार रुपये की मांगकर रात्रि 10-11 बजे मेरी डेयरी पर आ गई और महिला मेरे से बातचीत कर रही तभी उसी के समाज के पुष्कर लाल, दिनेश उर्फ शेरु, कैलाश, हिरा लाल, विनोद व अन्य 02-03 गाडिया लेकर डेयरी पर आ गये और मेरे से मारपीट करते हूए मेरा अपहरण कर मुझे रात भर घुमाते रहे व मेरे साथ मारपीट करते रहे तथा 15 लाख रुपये की मांगकर मेरे से 50 हजार नगद व 03 एयू बैक के चेक…
Read More
अपराधी रणिया का एक और साथी गिरफ्तार

अपराधी रणिया का एक और साथी गिरफ्तार

पुलिस पर हमला कर हथियार लूटकर भागा था, रणिया और उसके हिस्ट्रीशीटर बेटे सहित 33 की तलाश में जंगल छान रही पुलिस उदयपुर। जिले के माण्डवा थाने के पुलिसकर्मियों को घेरकर उन पर हमला करने वाले अपराधी रणिया गैंग के एक और आरोपी को उदयपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य आरोपी पुलिस की भनक लगते ही भाग छूटे। रणिया और उसके हिस्ट्रीशीटर बेटे सहित गैंग के अन्य 33 आरोपियों की तलाश में पुलिस जंगल छानने में लगी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मांडवा थाना पुलिस और डीएसटी की टीम ने सिरोही बॉर्डर के जंगलों में चलाए…
Read More
19 साल की उम्र में किया था नाबालिग से दुष्कर्म, तीन साल बाद 20 साल की सजा

19 साल की उम्र में किया था नाबालिग से दुष्कर्म, तीन साल बाद 20 साल की सजा

उदयपुर पोक्सो अदालत का फैसला, जांच अधिकारी के आधे—अधूरे दस्तावेज पेश करने पर लगाई फटकार उदयपुर। नाबालिग से दुष्कर्म के एक आरोपी को उदयपुर की पोक्सो अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई है। तीन साल पहले 19 साल के आरोपी ने 15 वर्षीया किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। मामले में कोर्ट में आधे—अधूरे दस्तावेज पेश करने पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए फलासिया थानाधिकारी को फटकार भी लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर की पोक्सो कोर्ट-2 ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फलासिया थाना क्षेत्र के आमलिया निवासी 19 वर्षीय प्रकाश पुत्र नकालाल को यह सजा…
Read More
error: Content is protected !!