पत्नी लेने आया था, शराब के नशे में कहासुनी होने पर साले की ले ली जान
चाकुओं से गोदकर भागा, पुलिस तलाश में जुटी उदयपुर। जिले के आदिवासी इलाके कोटड़ा में जीजा—साले ने पहले मिलकर शराब पी। नशा चढ़ने पर जब किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई तो जीजा ने अपने साले की जान ले ली। चाकुओं से गोदकर भागे जीजा के खिलाफ कोटड़ा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है। मिली जानकारी के अनुसार दाता—गुजरात निवासी लाला ठाकोर उर्फ लक्ष्मण मीणा सोमवार शाम अपनी पत्नी को लेने कार से कोटड़ा क्षेत्र के सांडमरिया गांव आया था। देर शाम उसने अपने साले रामा पुत्र भैरिया मीणा के साथ…
