Crime

हिस्ट्रीशीटर के सरकारी जमीन पर बने मकान पर चला बुलडोजर

हिस्ट्रीशीटर के सरकारी जमीन पर बने मकान पर चला बुलडोजर

माण्डवा थाना पुलिस पर किया था हमला, लूट लिए थे हथियार उदयपुर। जिले में पुलिस का हिस्ट्रीशीटर्स के अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान जारी है। पुलिस ने पिछले दिनों दो हिस्ट्रीशीटर्स के सरकारी जमीन पर संचालित दो ढाबों को ढहाकर जमीन खाली करा ली, वहीं सोमवार को एक और हिस्ट्रीशीटर के सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए मकान को ढहा दिया। सोमवार को जिले की पुलिस के लिए नासूर बने हुए हिस्ट्रीशीटर रणिया और उसके हिस्ट्रीशीटर बेटे खातरू के मकान पर बुलडोजर चलाया गया। रणिया और उसका बेटा खातरू वहीं अपराधी हैं, जिन्होंने कुछ दिन पहले माण्डवा…
Read More
आईपीएल मैच में सट्टा लगाते 5 युवक गिरफ्तार

आईपीएल मैच में सट्टा लगाते 5 युवक गिरफ्तार

उदयपुर। जिले की गोगुंदा थाना पुलिस ने सोमवार को आईपीएल क्रिकेट मैच पर लाखों रुपए का सट्टा लगाते 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2 लैपटॉप, 2 टेबलेट व 23 मोबाइल फोन व लाखों रुपए का हिसाब-किताब जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक दिन पहले कोलकाता नाइट राइडर्स व चेन्नई सुपर किंग्स के बीच क्रिकेट मैच पर कुछ युवक सट्टेबाजी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस की टीम ने गोगुंदा क्षेत्र में मजावड़ी स्थित दादिया रोड पर दबिश दी। मौके से 5 लोगों को गिरफ्तार किया। गोगुंदा थानाधिकारी अनिल कुमार ने बताया…
Read More
सात साल पहले युवती को जला दिया था जिंदा, अब पांच को मिली उम्रकैद

सात साल पहले युवती को जला दिया था जिंदा, अब पांच को मिली उम्रकैद

प्रेम विवाह से खिन्न परिजनों ने शादी के सात साल बाद युवती को गांव के चौक में ले जाकर जला दिया था जिंदा, साक्ष्य नहीं मिलने पर 21 आरोपी बरी उदयपुर। डूंगरपुर जिले के आसपुरा क्षेत्र के पचलासा छोटा गांव में सात वर्ष पूर्व एक महिला को जिंदा जलाए जाने के बहुचर्चित मामले में सोमवार को अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। पांच आरोपियों को अदालत ने उम्रकैद के साथ जुर्माने की सजा सुनाई है, जबकि साक्ष्य के अभाव में अन्य 21 आरोपियों की सजा निरस्त कर दी गई। आसपुर थाना क्षेत्र के पचलासा छोटा गांव के बहुचर्चित रामू उर्फ…
Read More
पेपरलीक मास्टरमाइंड शेरसिंह के खिलाफ चालान की तैयारी

पेपरलीक मास्टरमाइंड शेरसिंह के खिलाफ चालान की तैयारी

सीएचओ और जेईएन का पेपर भी लीक करा चुका था शेरसिंह उदयपुर। सीनियर टीचर भर्ती के पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड शेरसिंह उर्फ अनिल मीणा और उसकी गर्लफ्रेंड अनिता मीणा के खिलाफ उदयपुर पुलिस और एसओजी की टीम चालान पेश करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि सोमवार को दोनों के खिलाफ चालान पेश कर देगी। इस बीच पुलिस ने शेरसिंह के पेपर लीक को लेकर और भी खुलासे किए हैं। इससे पहले वह कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर(सीएचओ) और कनिष्ठ अभियंता(जेइएन) परीक्षाओं का पेपर लीक करवा चुका था। यही नहीं वह रेलवे में नौकरियां लगवाने का भी ठेका…
Read More
पुलिस पर हमला कर लूट मामले में एक और गिरफ्तारी, नाबालिग भी डिटेन

पुलिस पर हमला कर लूट मामले में एक और गिरफ्तारी, नाबालिग भी डिटेन

उदयपुर। जिले के माण्डवा क्षेत्र में पिछले महीने पुलिस पर हमला कर हथियारों की लूट के मामले से जुड़े एक और अभियुक्त को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके अलावा एक नाबालिग को भी उसी मामले में डिटेन किया गया है। दोनों उदयपुर जिले के कुख्यात रणिया गैंग में शामिल थे। जबकि पुलिस रणिया और उसके हिस्ट्रीशीटर बेटे खातरू को अभी तक नहीं पकड़ पाई। मिली जानकारी के अनुसार मांडवा थाना पुलिस पर हमला करने वाली हिस्ट्रीशीटर रणिया बुंबरिया गैंग से जुड़े बाखेल खरावली निवासी अर्जुनलाल पुत्र गलका बुंबरिया को शनिवार सुबह ही गिरफ्तार किया। उसके साथ एक…
Read More
दलाल के यूडीएच अधिकारियों से मिले संबंध, अदालत ने भेजा जेल

दलाल के यूडीएच अधिकारियों से मिले संबंध, अदालत ने भेजा जेल

12 लाख की घूस लेते दो दिन पहले उदयपुर से पकड़ा था उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा दो दिन पहले स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग(यूडीएच) अधिकारियों के नाम पर 12 लाख रुपए की घूस लेते पकड़े गए दलाल लोकेश जैन को जेल भेज दिया गया। उसे गुरुवार दोपहर उदयपुर की अदालत में पेश किया गया था। रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में उसके यूडीएच के प्रमुख सचिव आईएएस अधिकारी कुंजीलाल मीणा, संयुक्त सचिव आरएएस अधिकारी मनीष गोयल और उदयपुर के विभागीय मामलों को देखने वाले अधिकारी हरिमोहन मीणा से ही नहीं, बल्कि अन्य कई अधिकारी और कर्मचारियों…
Read More
35 हजार रुपए की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

35 हजार रुपए की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) उदयपुर इकाई ने गुरुवार को शहर के गोवर्धनविलास थाने के एक एएसआई को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यह राशि उसने थाने में दर्ज मामले में एफआर (फाइनल रिपोर्ट—अंतिम प्रतिवेदन)लगाने के एवज में ली थी। मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में गोवर्धनविलास थाना परिसर से सहायक उप निरीक्षक एएसआई मनोहर लाल को 35 हजार रुपए की राशि सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उसने यह राशि थाने में दर्ज मामले के एफआर लगाने के एवज में मांगी…
Read More
उदयपुर में एनजीओ संचालक को 16 हजार की घूस लेते किया गिरफ्तार

उदयपुर में एनजीओ संचालक को 16 हजार की घूस लेते किया गिरफ्तार

उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) चित्तौड़गढ़ टीम ने उदयपुर से एक एनजीओ संचालक को 16 हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी ने यह राशि उसके चाइल्ड हेल्पलाइन नामक संस्था में कार्य करने वाले कर्मचारी के वेतन का भुगतान करने के एवज में मांगी थी। मिली जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ में संचालित एनजीओ चाइल्ड हेल्पलाइन के निदेशक उदयपुर के तितरड़ी निवासी भोजराज पुत्र दलपत सिंह को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया था। एसीबी चित्तौड़गढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सान्दू ने बताया कि भोजराज उदयपुर में श्री आसरा विकास संस्थान के नाम से भी एनजीओ संचालित करता…
Read More
लोपड़ा काण्ड को लेकर 14 मई को महापंचायत का ऐलान

लोपड़ा काण्ड को लेकर 14 मई को महापंचायत का ऐलान

आठ साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला, आदिवासी सर्व समाज और किंग सेना ने किया ऐलान उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को उदयपुर के मावली आए, लेकिन 2 किमी दूर दुष्कर्म के बाद 10 टुकड़ों का दर्द झेलने वाली मृत बच्ची के परिवार से मिलने तक नहीं गए। आदिवासी भील समाज उदयपुर संभाग प्रभारी देवीलाल भील ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि लोपड़ा कांड को लेकर मावली के मेला ग्राउंड में आगामी 14 मई को आदिवासी सर्व समाज एवं किंग सेना की ओर से महापंचायत होगी। राजस्थान आदिवासी संघ…
Read More
12 लाख की घूस लेते गिरफ्तार दलाल दो दिन के रिमांड पर

12 लाख की घूस लेते गिरफ्तार दलाल दो दिन के रिमांड पर

मोबाइल पर यूडीएच अधिकारियों से की गई चेटिंग मिली, अधिकारियों से संबंधों को लेकर भी होगी जांच उदयपुर। यूडीएच अधिकारियों के लिए 12 लाख की घूस लेते पकड़े गए दलाल लोकेश जैन को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एसीबी जयपुर की टीम ने गिरफ्तार आरोपी को उदयपुर की अदालत में पेश कर रिमांड मांगा था। जिसमें उसके मोबाइल में यूडीएच अधिकारी तथा कर्मचारियों से मिली चेटिंग की जांच करने तथा यूडीएच अधिकारियों से उसके संबंधों को लेकर जांच की जानी है। एसीबी ने अदालत को बताया कि गिरफ्तार दलाल के यूडीएच सचिव कुंजीलाल मीणा तथा संयुक्त…
Read More
error: Content is protected !!