अनुचित व्यवहार व शराब सेवन करते 5 बदमाश पकडे, एक कार जब्त
उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार एएसपी सिटी उमेश ओझा के निर्देशन में महिला सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस की विशेष कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा डिकाॅय आॅपरेशन किया जा रहा है। इसमें सादा वस्त्रों व अदृश्य पुलिसिंग तकनीक के जरिए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा शहर के विभिन्न संवेदनशील स्थानों (पार्क, स्कूल/कॉलेज के आसपास, बस स्टैंड, भीड़भाड़ वाले इलाके व ऐसे स्थान जहा महिलाओं और बालिकाओं के साथ छेड़छाड़, चेन स्नैचिंग या अभद्रता की संभावना हो) पर शराब का सेवन, महिलाओं/छात्राओं पर फब्तियां कसने, अनुचित व्यवहार व अन्य अपराध करने वालों पैनी…
