युवती ने फांसी लगा की आत्महत्या

उदयपुर। जिले के डबोक क्षेत्र में युवती द्वारा रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार चंदनसिंह पुत्र गोपाल सिंह राजपूत निवासी मजावडा डबोक ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री दीशा कुंवर ने रस्सी से फांसी लगा आत्महत्या कर ली गई। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस जांच में जुटी है।

जहर खाने से युवती की मौत
उदयपुर। शहर के सुंदरवास स्थिति ओस्तवाल नगर में मानसिक तनाव के चलते युवती ने जहर खा लिया जिससे तबियत खराब होने के बाद उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार नरेश कुमार खत्री निवासी ओस्तवाल नगर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी बडी पुत्री दिव्या खत्री 37 ने घर पर ही जहर खा लिया जिससे उसकी तबियत खराब हो गई। उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

भाई—बहन से मारपीट
उदयपुर। जिले के खेरवाडा क्षेत्र के वाघपुर में भाई बहन के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार दीपिका कुमारी पुत्री विद्यासागर मसार निवासी बरना ने लंकश पुत्र रमेश, अजय पुत्र प्रकाश, अशोक पुत्र हुका, कमलेश पुत्र देवीलाल निवासी वाघपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उसके व भाई के साथ आरोपियों द्वारा रास्ते जाते रोककर लातो, मुक्कों व पत्थर से मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विवाहिता को फोन कर पैसे मांगने का मामला
उदयपुर। जिले के वल्लभनगर क्षेत्र के करणपुर में विवाहिता को बार बार फोन करके पैसों की मांग कर परेशान करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार तारा पत्नी किशनलाल माली निवासी करणपुर हाल वल्लभनगर ने रुपेश प्रजापत पुत्र किशनलाल प्रजापत निवासी तारावट हाल वल्लभनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपी द्वारा उसे बार बार फोन करके पैसे मांग कर परेशान करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शादी की बात कर बुला युवती से दुष्कर्म
उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र में शादी की बात कर युवती को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने व धमकियां देने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता ने किशनसिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह राजपूत निवासी बगडून्दा वगेरह चार अन्य आरोपियों के खिलाफ गोगुंदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा उसके फोन पर संपर्क कर शादी की बात कर उसके अश्लील फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ अवाणी रावलिया खुर्द में सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म करने व किसी को नहीं बताने की धमकियां देने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच थानाधिकारी श्यामसिंह को सौंपी गई है।

पैसे लेकर नहीं दिलाई मोटरसाइकिल
उदयपुर। शहर के अम्बामाता थानांगर्तत मोटरसाइकिल दिलाने के नाम पर पैसे लेकर भी मोटरसाइकिल नहीं दिलाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार महिपाल सिंह पुत्र सुरेंद्रसिंह शेखावत निवासी हरिदासजी की मगरी मल्लातलाई ने कृष्णराज ओड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपी द्वारा उससे मोटरसाइकिल दिलाने के नाम से रुपए लेने और बाद में मोटरसाइकिल नहीं दिला धोखाधडी करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ससुरालजनों के खिलाफ हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप
उदयपुर। जिले के पानरवा क्षेत्र में विवाहिता के साथ मारपीट कर जान से मार देने व आत्महत्या का रूप देने की कोशिश करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार इन्दरलाल पुत्र बाबूलाल सोलंकी निवासी पडावली खुर्द ओगणा ने केशुलाल लउर, रमेश लउर, लाडुरी देवी, रमेश लउर की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उसकी बहन गुड्डी देवी के साथ आरोपियों द्वारा मारपीट कर जान से मार देने व आत्महत्या का रुप देने की कोशिश करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!