जेसीबी खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी
उदयपुर, 29 जनवरी : जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेसीबी खरीदने का सौदा कर चेक देने और फिर नकद भुगतान का झांसा देकर चेक वापस लेने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मदनसिंह निवासी गोगुंदा ने लालसिंह निवासी भगतालाब धनगांव डूंगरपुर के खिलाफ दी रिपोर्ट में बताया कि कि 29 अक्टूबर को मदनसिंह ने अपनी जेसीबी मशीन 7 लाख रुपए में लालसिंह को बेचने का एग्रीमेंट किया और मशीन सौंप दी। तय हुआ कि लालसिंह 15 दिन में लोन करवाकर भुगतान करेगा। समय पूरा होने पर मदनसिंह ने राशि की मांग की, तो लालसिंह ने नकद…
