सौतेली मां का हत्यारा बेटा सलाखों के पीछे, तंत्र-मंत्र के चक्कर सौतेली मां को उतारा था मौत के घाट
उदयपुर, 21 फरवरी : जिले की ऋषभदेव थाना पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे हत्या के आरोपी विजयपाल उर्फ विजय कलाल निवासी शक्तावतों का गुड़ा सेमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस ईनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से हत्या में उपयोग की गई बोलेरो कार भी जब्त कर ली गई है। पुलिस के अनुसार मामला 9 अक्टूबर 2022 का है, जब प्रार्थी सुखलाल मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। सुखलाल ने बताया कि उसकी…
