शराब की दुकान पर हुई चोरी के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार व एक बाल अपचारी डिटेन
थाना गोगुन्दाः- दिनांक 09.07.2022 को प्रार्थी नन्दलाल पिता प्रेमशकर निवासी कालोडा, गोगुन्दा जिला उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 08.07.2022 को रात्री आठ बजे मै बरोडीया स्थित शराब की दुकान को बंद करके घर चला गया था। रात्री में अज्ञात चोर शटर तोड कर लगभग 48000 की शराब व बियर चोरी करके ले गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 296/2022 धारा 457,380 भादस मे दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।दलपत सिंह थानाधिकारी गोगुन्दा मय टीम द्वारा प्रकरण में आसुचना व तकनीकी सहयोग से संदिग्ध कमलेश पिता रामा निवासी उठिया, भाटा नाल, गोगुन्दा जिला उदयपुर को डिटेन कर पुछताछ की…
