वार्ड 12 निर्दलीय प्रत्याशी यतेंद्र दाधीच का सघन जनसंपर्क

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

एकलव्य और चंपा कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में किया घर-घर सम्पर्क क्षेत्रवासियों की सुनी समस्या, जल्द निस्तारण का वादा
उदयपुर। चुनाव चिन्ह ‘कोट’ के साथ चुनावी मैदान में उतरे वार्ड—12 प्रत्याशी यतेंद्र दाधीच ने क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने एकलव्य कॉलोनी, अमर नगर, गणगौर कॉम्प्लेक्स और चंपा कॉलोनी, पूर्बिया कॉलोनी में घर-घर जाकर सीधे नागरिकों से संवाद साधा और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को दर्ज किया। पूर्बिया कॉलोनी में लम्बे समय से लम्बित पडा नाले का निर्माण का पूर्ण कराने का क्षेत्रवासियों को दिया आश्वासन। वहीं ​जनसंपर्क के दौरान स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी गंभीर समस्याएं सामने रखीं। नागरिकों ने मुख्य रूप से नालियों की नियमित सफाई, नई पानी की टंकी के निर्माण, नाले के निर्माण व खुली नालियों को ढकने तथा सड़कों पर व्याप्त गंदगी को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं।
​यतेंद्र दाधीच ने सभी शिकायतों को प्राथमिकता के साथ लिखित रूप में दर्ज करते हुए क्षेत्रीय जनता को आश्वस्त किया कि इन सभी मुद्दों का शीघ्रता से स्थायी समाधान कराया जाएगा।
​”जनप्रतिनिधि और जनता के बीच सीधा संवाद ही क्षेत्र के वास्तविक विकास की नींव है। घर-घर जाकर नागरिकों की समस्याएं सुनने से धरातलीय स्थिति का सही आकलन होता है, जिससे विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने में आसानी मिलती है।”

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!