फार्मेसी में शोध-नवाचार पर जोर, नर्सिंग विद्यार्थियों ने किया शिक्षकों का सम्मान

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
शिक्षक दिवस पर जर्नादन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ में फार्मेसी एवं नर्सिंग विभागों में हुए विविध आयोजन
उदयपुर, 5 सितंबर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) में शिक्षक दिवस के अवसर पर फार्मेसी एवं नर्सिंग विभाग द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। फार्मेसी विभाग में बी.फार्मेसी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए “फार्मेसी में विभिन्न करियर एवं उभरते आयाम” विषय पर परिचयात्मक एवं करियर उन्मुखी कार्यशाला आयोजित हुई।
मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. मंजू मांडोत ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम आधारित अध्ययन के साथ शोध, नवाचार, प्रयोग एवं कौशल विकास पर ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि फार्मेसी के क्षेत्र में निरंतर नए अवसर विकसित हो रहे हैं और शोध एवं नवाचार के माध्यम से विद्यार्थी समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
इस अवसर पर कुलाधिपति व  कुल प्रमुख भंवरलाल गुर्जर ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
 प्राचार्य डॉ. उदयभान सिंह राठौड़ ने फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री, रिसर्च, क्लिनिकल क्षेत्र, उच्च शिक्षा सहित विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी दी। संचालन डॉ. गजेंद्र सिंह राठौड़ ने किया।
इधर नर्सिंग विभाग में शिक्षक सम्मान एवं क्विज प्रतियोगिता:
इसी क्रम में नर्सिंग विभाग में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. मंजू मांडोत ने दीप प्रज्वलन से किया। विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा विभाग के समस्त शिक्षकों का सम्मान कर उनके मार्गदर्शन एवं योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। केक सेरेमनी कार्यक्रम का आकर्षण रही। कुलपति ने शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार एवं भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रमों में  प्रो. (डॉ.) मोहसिन छीपा, प्रशासनिक अधिकारी अनवर सिंह राणावत, मुकेश चौधरी, शिवानी नागदा, हिमांशी माथुर, डॉ. गौरांग त्रिवेदी, डॉ. कीर्ति राठौड़, डॉ. परीक्षित, डॉ. खुशी, डॉ. मोहसिन, लक्ष्मण सिंह देवड़ा सहित दोनों विभागों के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। नर्सिंग विभाग के कार्यक्रम का संचालन मानस गेहलोत ने किया। दोनों आयोजनों में शिक्षक-विद्यार्थी संबंधों की गरिमा, शैक्षणिक उन्नयन एवं सकारात्मक वातावरण का संदेश दिया गया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!