करीब 25 लाख रूपये का 09 क्विंटल 71.970 किलाग्राम, अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद, पिकअप जब्त
थाना बेकरिया। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकास शर्मा द्वारा अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम एवं धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियात के तहत कुंदन कंवरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय व कुशाल चैरडिया वृताधिकारी वृत कोटडा के सुपरजिवन में मुकेश कुमार थानाधिकारी बेकरिया मय टीम ने दिनांक 27.09.2022 को थाने के सामने दौराने नाकाबंदी समय करीब 11.30 पीएम एक बिना नंबरी आईएसयूजेडयू पिकअप जो उदयुपर से पिण्डवाडा की तरफ तेज गति से आई जिसको संदिग्ध लगने पर रूकवाने का प्रयास किया तो चालक द्वारा पिकअप को यू टर्न कर वापस तेजगति से दौडाने पर टीम द्वारा पिकअप के सामने टायर…
