चित्तौड़गढ़ : सहकारिता और नागरिक उड्डयन विभाग के राज्य मंत्री श्री गोतम दक ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पर्व 78वां स्वतंत्रता दिवस उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 75 प्रतिभाओं का सम्मान चित्तौड़गढ़, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में सहकारिता और नागरिक उड्डयन विभाग के राज्य मंत्री श्री गोतम दक ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। परेड कमांडर अरविंद पाण्ड्ये के नेतृत्व में एमबीसी, राजस्थान पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी सहित अलग अलग स्कूलों की टुकड़ियों द्वारा परेड आयोजित हुई। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस पर्व पर उन शहीदो एवं स्वतंत्रता सेनानियो को याद करना चाहिए जिन्होंने गुलाम की…
