चित्तौड़गढ़ : विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम आयोजित 

वन एवं वन्यजीवों के प्रति जागरूकता लाने हेतु प्रेरित किया
चित्तौड़गढ़ 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लवकुश वाटिका, मोहर मंगरी वनखण्ड किला ब्लोक में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपवन संरक्षण विजय शंकर पांडे ने बताया कि इस अवसर पर सुनील छिद्री, मुख्य वन संरक्षक, उदयपुर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के संबंध में जानकारी प्रदान की गई तथा वन एवं वन्यजीवों के प्रति आमजन को जागरूकता लाने हेतु लगातार इस प्रकार के आयोजन हेतु प्रेरित किया गया।
क्षेत्रीय अधिकारी, जिला प्रदुषण नियंत्रण मण्डल, चित्तौड़गढ़ द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्लास्टिक उपयोग को कम से कम करने एवं बन्द किए जाने पर बल दिया तथा पर्यावरण एवं आमजन को प्लास्टिक से होने वाले दुषप्रभावों की जानकारी दी गई।
साथ ही सुनील छिद्री, मुख्य वन संरक्षक, उदयपुर एवं क्षेत्रीय अधिकारी, जिला प्रदुषण नियंत्रण मण्डल, चित्तौड़गढ़ द्वारा उपस्थित अधिकारियो कर्मचारियों एवं आमजन एवं मौके पर कार्य करने वाले श्रमिको को वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा करने तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने व प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के संबंध में शपथ दिलवाई गई तथा आयोजन स्थल पर उपस्थित आमजन एवं कर्मचारियों को कपड़े का बेग वितरण किया गया।
उक्त आयोजन में गोरव चरणावत, सहायक वन संरक्षक (प्रशिक्षु),  राजेन्द्र कुमार शर्मा, क्षेत्रीय वन अधिकारी, चित्तौड़गढ़ एवं समस्त स्टाफ चित्तौड़गढ़ रेंज एवं आमजन तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!