चित्तौड़गढ़ : कृषक साथी सहायता योजना अन्तर्गत 56 लाख रूपयें की सहायता राशि स्वीकृत

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
चित्तौड़गढ़ 22 जुलाई। कृषि उपज मण्डी समिति चित्तौड़गढ़ द्वारा कृषक साथी सहायता योजना अन्तर्गत मृतकों के आश्रितों को 56.00 लाख रूपयें की सहायता राशि स्वीकृत की गई। कृषि उपज मण्डी समिति चित्तौड़गढ़ के सचिव संतोष कुमार मोदी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित कृषक साथी योजना अन्तर्गत मण्डी समिति कार्यालय में अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं कृषि उपज मण्डी समिति के प्रशासक राकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सचिव द्वारा कृषि कार्य करते समय दुर्घटना होने पर सहायता राशि हेतु प्राप्त आवेदनों पर विचार-विर्मश हेतु आवेदन पत्रावलियों को सहायता समिति की बैठक में रखा गया, जिस पर सहायता समिति द्वारा 28 मृतक के आश्रितों को 56.00 लाख रु. की सहायता राशि जुलाई माह में स्वीकृत की गई है। साथ ही प्रशासक कृषि उपज मण्डी समिति चित्तौड़गढ़ ने अवगत कराया कि मृतक के आश्रितों को स्वीकृत सहायता राशि ऑनलाईन लाभार्थी के खाते में स्थानांन्तिरित कर दी जावेगी।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!