मुद्रा प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब, पहले ही दिन सैकड़ों दर्शकों ने देखे दुर्लभ सिक्के और नोट
अशोका ग्रीन में लगी प्रदर्शनी में परिवारों, युवाओं और विद्यार्थियों की रही भारी भीड़, हर गैलरी पर जुटे दर्शक उदयपुर। शहर के अशोका ग्रीन में आयोजित मुद्रा प्रदर्शनी पहले ही दिन जबरदस्त जनआकर्षण का केंद्र बन गई। सुबह से शाम तक प्रदर्शनी में लोगों का लगातार तांता लगा रहा और सैकड़ों दर्शकों ने दुर्लभ सिक्कों, पुराने नोटों, डाक टिकटों तथा एंटीक वस्तुओं का अवलोकन किया। प्रदर्शनी परिसर में हर गैलरी पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। कई स्थानों पर दर्शकों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। आज प्रातः प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। आयोजक संदीप जैन…
