तिरंगा रैली सहित कई आयोजन करने का लिया निर्णय
- जिला टेंट व्यवसायी समिति की आमसभा सम्पन्न उदयपुर, 7 अगस्त। उदयपुर जिला टेंट व्यवसायी समिति की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई जिसमें आगामी 15 अगस्त को तिरंगा रैली निकालने एवं पारिवारिक क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। महासचिव सुनिल हिंगड़ ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता सुधीर चावत ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए चावत ने कहा कि समिति के 16वंे प्रांतीय महा अधिवेशन में भाग लेने के लिए संरक्षक अनिल वेद के नेतृत्व में कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया जिसमें भूपेंद्र जैन, महेंद्र जैन अनिष चौधरी महेश प्रजापत आदि…
