भारतीय संस्कृति को समर्पित अनन्य सुंदरी आयोजन 22 व 23 को
बॉलीवुड स्टार अमृता राव होगी चीफ ज्युरी,रजिस्ट्रेशन 10 मार्च तक उदयपुर। भारतीय संस्कृति के उत्थान को समर्पित मिताली इवेंट्स उदयपुर के बैनर तले भारतीय नारी सशक्तिकरण व भारतीय परिधानो के प्रोत्साहन का उद्देश्य लिए प्रतिक्षित अनन्य सुंदरी इंडियन ट्रेडिशन वियर एंड ब्यूटी कांटेस्ट का सेमिफाइनल 22 मार्च को दोपहर 1 बजे मेवाड़ पैलेस में आयोजित होगा। वही 23 मार्च को शाम 5.30 बजे चयनित टॉप 10 के बीच गीतांजली मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में इसका ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा। आयोजन प्रमुख श्रीमती मिताली जैन ने बताया कि ग्रैंड फिनाले की चीफ ज्युरी बॉलिवुड स्टार अमृता राव होगी, वही सेलिब्रेटी स्कीन कोच…
