Breaking News

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोष्ठी सम्पन्न

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोष्ठी सम्पन्न

देवी का नहीं, बस हमें इंसान का दर्जा दे दीजिए। उदयपुर, 8 मार्च, 2024। महिला की कोई स्वतंत्र पहचान नहीं, उसके जन्म होने से मृत्यु होने तक पुरूष से ही उसकी पहचान जुड़ी हुई है, ये कैसी दुनिया है? महिला स्वतंत्र मानी जावेगी, जब उसके जीवन के सभी निर्णय लेने का अधिकार महिला को ही हो। क्या महिला की पहचान किसी की बेटी, पत्नी, माँ, बहन होने तक ही सीमित है....... यह विचार लेखक एवं साहित्यकार डॉ. कुसुम मेघवाल ने अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति और भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र (सीटू) के संयुक्त तत्वावधान में हाथीपोल चौराहा पर अंर्तराष्ट्रीय महिला…
Read More
जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ में महिला दिवस मनाया गया

जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ में महिला दिवस मनाया गया

जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के संघटक विभाग डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। प्रारंभ में संस्थान निदेशक प्रोफेसर मंजू मांडोत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास एवं महत्व पर प्रकाश डाला  I निदेशक महोदया ने बताया की आज समाज में बहुत सारी महिलाएं ऐसी है जो घर की जिम्मेवारी के साथ-साथ कई क्षेत्रों में भी देश की प्रगति में अपना  बहुमूल्य योगदान दे रही है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी को बधाई देते हुए कहा की यह विशेष दिन अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं का सम्मान करने व उनकी उपलब्धियों का उत्सव…
Read More
आरएएफ एवं पुलिस थाना टीम का संयुक्त रूट मार्च

आरएएफ एवं पुलिस थाना टीम का संयुक्त रूट मार्च

खेरवाड़ा, थाना अधिकारी दलपत सिंह राठौड के निर्देशन में आगामी त्योहारों के मध्य नजर आरएएफ निरीक्षक एवं थाना के सहायक उप निरीक्षक के नेतृत्व में त्योहारों पर शान्ति बनाए रखने का पैगाम प्रदान करने आरएएफ के जवानों एवं पुलिस थाना स्टाफ द्वारा कस्बे में रूट मार्च निकाला गया। रूट मार्च पुलिस स्टेशन से प्रारंभ होकर जैन ट्रेडर्स, पुराना बस स्टैंड, मोचीवाड़ा, आजाद चौक, विवेकानंद चौराहा, तहसील रोड, नया बस स्टैंड होते हुए पुनः पुलिस थाना परिसर में पहुंचा। थानाधिकारी राठौड़ ने बताया कि रूट मार्च में आरएएफ के निरीक्षक एवं 15 जवान तथा पुलिस थाना का संपूर्ण स्टाफ मौजूद रहा।…
Read More
 आबकारी अधिनियम में कार्यवाही कर बारह लीटर देशी हथकढ़ शराब जब्त 

 आबकारी अधिनियम में कार्यवाही कर बारह लीटर देशी हथकढ़ शराब जब्त 

खेरवाड़ा, उपखंड नया गांव के पाटिया थाना क्षेत्र में आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए शुक्रवार देर शाम भोमटावाड़ा में हेड कांस्टेबल वाल चंद द्वारा गस्त के दौरान अभियुक्त दिनेश पुत्र मावझी निवासी भोमटावाड़ा जो प्लास्टिक के जरीकेन में देसी हथकड़ी शराब को परिवहन कर रहा था। पुलिस जाब्ता को देखकर अभियुक्त दिनेश जरीकेन को बीच रास्ते में छोड़कर पास से गुजर रहे सुनसान रास्ते से फरार हो गया। मौके पर छोड़े गए जरीकेन का ढक्कन खोलकर अंदर देखने पर एवं सुघने एवं चखने से ज्ञात हुआ कि जरीकेन में 12 लीटर देसी महुआ हतकढ़ शराब होना पाया गया।…
Read More
सुरों की मंडली में मधुर गीतों की धुन पर खूब थिरकी “मेलोडी क्वीनस”

सुरों की मंडली में मधुर गीतों की धुन पर खूब थिरकी “मेलोडी क्वीनस”

उदयपुर: सुरों की मण्डली द्वारा महिला दिवस पर आयोजित संगीतमय कार्यक्रम  "मेलोडी क्वीन" में  महिलाओ ने कराओके ट्रेक पर मधुर गीत गाये और खूब डांस किया । संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि महिलाओं को मंच प्रदान करने के लिए यह आयोजन महिला दिवस पर आयोजित किया ,जिसमें सम्मिलित होकर महिलाओ ने खूब एन्जॉय किया । कार्यक्रम संयोजक वीनू वैष्णव ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन से हुआ । कार्यक्रम में 40 महिलाओं को प्रस्तुति से पहले क्वीन क्राउन पहनकर स्वागत किया । कार्यक्रम में निधि सक्सेना "अब तो है तुमसे…
Read More
महिला चित्रकारों की प्रदर्शनी अस्मि 2025 का हुआ शुभारंभ

महिला चित्रकारों की प्रदर्शनी अस्मि 2025 का हुआ शुभारंभ

उदयपुर.मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के दृश्यकला विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला चित्रकारों की प्रदर्शनी अस्मि 2025 का शुभारंभ दृश्य कला विभाग की कला दीर्घा में हुआ। कार्यक्रम की संयोजक डॉ दीपिका माली ने बताया कि शहर में कला क्षेत्र में कार्य कर रही महिला कलाकारों का रचनात्मक संयोजन और भावो की अभिव्यक्ति इस कला प्रदर्शनी का सौंदर्य है। प्रदर्शनी में लगभग 40 पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया गया है।विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुनीता मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में कुलपति मिश्रा सहित किरण मुर्डिया , सविता द्विवेदी, सुरजीत चोयल, मीना बया, भावना वशिष्ठ,…
Read More
प्रणिता तलेसरा को सोशल सर्विस एवं वूमेन एंपावरमेंट पर मिली मानद उपाधि

प्रणिता तलेसरा को सोशल सर्विस एवं वूमेन एंपावरमेंट पर मिली मानद उपाधि

उदयपुर। विश्व संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण आयोग द्वारा नई दिल्ली तीन मूर्ति भवन, प्रधानमंत्री संग्रहालय के जवाहर ऑडिटोरियम में अणुव्रत समिति उदयपुर की अध्यक्ष श्रीमति प्रणिता तलेसरा को सोशल सर्विस एवं वूमेन एंपावरमेंट पर मानद उपाधि (डॉक्टर) से सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि वीर चक्र विजेता कर्नल तेजपाल सिंह, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की मुख्य भूमिका निभानें वाली रश्मि सिंह थी। एलेना टुटेजा एवं राकेश बेदी बॉलीवुड एक्ट्रेस, स्वाति मालीवाल मेंबर ऑफ़ राज्य सभा,डॉ पंकज कुमार सिंह कैबिनेट मिनिस्टर ऑफ़ दिल्ली, विनय सहस्त्र बुद्धे फॉर्मर एमपी राज्यसभा,महामंडलेश्वर गोपाल गिरी मठ्ठ के समक्ष सम्मानित किया गया। देश भर के…
Read More
5 दिवसीय योग साधना शिविर आज से

5 दिवसीय योग साधना शिविर आज से

उदयपुर। योग सेवा समिति उदयपुर द्वारा समिति परिसर में योग गुरू डॉ.सुन्दर लाल दक की आठवीं पुण्यतिथि पर निशुल्क पाँच दिवसीय योग साधना शिविर 8 मार्च से प्रारम्भ होगा जो 12 मार्च तक चलेगा। शिविर प्रतिदिन प्रातः 7 से 8 बजे तक आयोजित होगा। समिति अध्यक्ष प्रेम दक ने बताया कि इस शिविर में सूक्ष्म क्रिया, आसन, प्राणायाम ,मुद्रा,बन्ध व ध्यान का अभ्यास स्वस्थ शरीर के लिए सही खान पान मन को शांत रखने के उपाय की जानकारी दी जाएंगी। शिविर में योगाचार्य विजय बहादुर यादव अपनी सेवायें देंगे। उन्होंने बताया 12 मार्च को ब्लड जंाच शिविर व निःशुल्क काढ़ा…
Read More
ध्यानोदय तीर्थ पर नंदिश्वर दीप विधान पूजा प्रारम्भ

ध्यानोदय तीर्थ पर नंदिश्वर दीप विधान पूजा प्रारम्भ

उदयपुर। ध्यानोदय तीर्थ पर अष्ठनिका महापर्व के अवसर पर भव्य नंदिश्वर द्वीप विधान पूजो गुरु माँ सुप्रकाशमति माताजी सानिध्य मंे आज से प्रारम्भ हुई। ध्यानोदय तीर्थ ट्रस्ट के ओमप्रकाश गोदावत ने बताया कि आज के सोधर्म इंद्र मांगीलाल लाल थे। इस अवसर पर गुरु माँ ने कहा कि जैन धर्म का सबसे बड़ा पर्व अठाई जो की 8दिन तक चलता है इसे अष्ठानिका महा पर्व भी कहा जाता है। जो की फाल्गुनी अष्टमी से पूर्णिमा तक चलेगा। इन दिनांे मंे देव जो की नंदिश्वर द्वीप है वहंा 108 जिन प्रतिमा की 24 घंटे पूजा करते है और मानव उस जगह…
Read More
अलख नयन मंदिर आई इन्स्टीट्यूट 9 से आयोजित करेगा 2 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम

अलख नयन मंदिर आई इन्स्टीट्यूट 9 से आयोजित करेगा 2 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम

ग्लूकोमा(कालापानी) अन्तर्राष्ट्रीय सप्ताह 9 से उदयपुर। अलख नयन मंदिर आई इंस्टीट्यूट 9 मार्च से प्रारम्भ हो रहे ग्लूकोमा(कालापानी) अन्तर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत 9 मार्च से दो दिवसीय ग्लूकोमा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित केरगा। इस बारें में विस्तृत जानकारी देते हुए अलख नयन मंदिर आई इंस्टीट्यूट उदयपुर की ग्लूकोमा विशेषज्ञ डॉ. आंचल राठौड़ ने कहा कि दुनिया में जहां हमारी दृष्टि जीवन के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, वहीं ग्लौकोमा(जिसे काला पानी काला मोतिया या झामर कहते हैं ) एक ऐसा रोग है जो विश्वभर में अपरिवर्तनीय अंधेपन का एक प्रमुख कारण है। यह एक ऐसा रोग है जो ऑप्टिक…
Read More
error: Content is protected !!