उदयपुर। महावीर जैन जागृति परिषद सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हिरणमगरी सेक्टर 3 में स्थित श्री 1008 नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उसके बाद नन्हीं बालिका ख्वाहिश कोठारी ने मंगलाचरण,नेहा जैन और दीपिका पोखरना ने गीत की नृत्य के साथ प्रस्तुति दी। वन्दना बाबेल ने स्वागत उद्बोधन दिया। समारोह में कुल सत्रह संगठनों ने भाग लिया।
आया समय उठो तुम नारी, युग निर्माण तुम्हें करना है। आजादी की खुदी नींव में तुम्हें प्रगति पत्थर भरना है। नारी मां है, नारी बेटी है, नारी पत्नी है, नारी बहन है। नारी पापा की परी है, नारी पति की जान है तो नारी दोस्तों का अभिमान है। नारी के बिना यह संसार अधूरा है। समारोह में वक्ताओं द्वारा इस तरह के लगातार प्रेरणादाई उद्बोधनों से उपस्थित महिलाओं की हौसला अफजायी होती रही और उन्हें नारी की महिमा एवं गरिमा का एहसास कराया जाता रहा।
मुख्य अतिथि अर्चना रंाका ने कहा कि महिला का केवल एक ही दिन नहीं हर दिन सम्मान है। इसकी गरिमा हमें बनाए रखना है। आयोजन में तारा वागरेचा, रितु चंडालिया, रितु पैरिताल ने विभिन्न नृत्येां की भी प्रस्तुतियां दी गई।
समारोह की मुख्य अतिथि जनजाति सांख्यिकी अधिकारी अर्चना रांका, महिला समृद्धि बैंक के निदेशक डॉक्टर किरण जैन, पार्षद डॉक्टर शिल्पा जैन, लवीना जारोली के सानिध्य में डाक्टर श्रीमती सृष्टि जैन एवं डॉक्टर दीपाली धींग को नारी अलंकरण से अलंकृत किया गया।
समारोह में परिषद कोर कमेटी के सदस्य डॉक्टर हिम्मतलाल वया, अरुण कुमार वया, राजेंद्र अखावत, दिनेश नन्दावत, हेमंत पामेचा, सुशील बाठिया एवं राजेंद्र डागा उपस्थित थे।
समारोह में सकल जैन समाज की विभिन्न संगठनों से 800 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की संयोजिका वन्दना बाबेल, डॉक्टर गरिमा धींग, उषा कुणावत, संगीता बोहरा और चंचल माडावत थीं। समारोह के अंत में विभिन्न प्रतियोगियों को पारितोषिक वितरण कर सम्मानित किया गया। धन्यवाद और आभार की रस्म के साथ ही समारोह का समापन हुआ।
महावीर जयंती पर यह होंगे कार्यक्रम- परिषद के अध्यक्ष डॉ.हिम्मतलाल वया बताया कि आगामी 13 अप्रैल को महावीर जयंती के उपलक्ष में होने वाले कार्यक्रमों में विभिन्न सेवा कार्य, विभिन्न महिला संगठनों द्वारा मेहंदी एवं भव्य चौबीसी कार्यक्रम, भव्य सांस्कृतिक संध्या, उप नगरीय परिक्षेत्र में जगह-जगह सजावट, सैकड़ो वाहनों के साथ भव्य शोभा यात्रा एवं रैली, अतिथि एवं विशिष्ट सहयोगियों का सम्मान के साथ ही कार्यक्रम समापन पर स्वामीवात्सल्य का आयोजन होगा। इस सन्दर्भ में कल परिषद की हिरणमगरी से. 4 स्थित महावीर जैन स्कूल में कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई है।
महिला दिवस पर महिलाएं विभिन्न नारी अलंकरण से सम्मानित
