डीपीएस, उदयपुर ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर ने विद्यालय प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधन समिति की सदस्या श्रीमती आशिता अग्रवाल एवं अपूर्वा अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। विद्यालय के शिक्षक श्री कवीश जैन ने अपने मधुर स्वर से अपने संगीत की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को संगीतमय बना दिया। श्री योगेश ओझा ने अपनी ओजमयी वाणी से महिला सशक्तिकरण पर एक ओजस्वी कविता प्रस्तुत की।
विद्यालय प्रबंधन ने इस वर्ष शहर के विभिन्न स्थानों जैसे यूयूसी बैंक फतेहपुरा, रिवर फ्रंट गार्डन नवरत्न, सरूप्रिया गार्डन भूपालपुरा एवं आरएनटी मेडिकल कॉलेज चेतक सर्कल पर महिलाओं को सम्मान करने के लिए शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के समूह बनाकर चार टीमें भेजी और वहां जाकर हमारे शिक्षकों ने इस विशेष दिन के महत्व को साझा किया। लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला और जीवन के सभी क्षेत्रों की महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाया। प्रशंसा के प्रतीक के रूप में हमारे विद्यालय की ओर से लगभग एक हजार महिलाओं को सम्मानित किया। कृतज्ञता और प्रशंसा के प्रतीक बैज और गुलाब के फूलों के साथ  मोमेंटो भेंट किए। शहर के विभिन्न स्थानों पर हमारे प्रतिभाशाली छात्रों ने और भी खास बना दिया, जिन्होंने नृत्य, कविता और गायन सहित उल्लेखनीय प्रदर्शन किए।
विद्यालय के प्राचार्य संजय नरवरिया ने देश की प्रगति में एवं जीवन के हर क्षेत्र में अपना विशेष योगदान देने वाली नारी शक्ति की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में नारी अब अबला नहीं सबला है। महिलाएं उन्नति के शिखर की और अग्रसर होकर नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं, जो कि हमारे राष्ट्र के लिए गर्व की बात है।
इस विशेष अवसर पर विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल, विद्यालय के प्राचार्य संजय नरवरिया, उप प्राचार्य राजेश धाभाई एवं समस्त शिक्षक गणों ने महिला दिवस की विशेष शुभकामनाएं प्रदान की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!