Breaking News

सारथी की शक्ति का सम्मान

सारथी की शक्ति का सम्मान

उदयपुर, 8 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर परिवहन विभाग व आधार फाउंडेशन के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर नवाचार किया गया। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव विश्वकर्मा ने कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और साथ ही नए क्लब का भी गठन किया, जिसका नाम सड़क सुरक्षा सखी रखा गया, जिसमें 10 चुनिंदा छात्राएं गांव-गांव जाकर सड़क सुरक्षा क्लब में महिलाओं को जोड़ेंगी और उनको ट्रेनिंग के पश्चात गांव-स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर दुर्घटनाओं की दर में कमी लाने का प्रयास किया जाएगा। आधार फाउंडेशन के नारायण चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ड्राइवर वर्ग को…
Read More
महिला दिवस पर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी का अभिनंदन

महिला दिवस पर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी का अभिनंदन

उदयपुर, 8 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आदिवासी महिला सशक्तिकरण व आदिवासी लेक्रोज खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए निरंतर प्रयासरत संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी का लेक्रोज खिलाड़ियों ने अभिनंदन किया। प्रशिक्षक नीरज बत्रा ने बताया कि जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी के मार्गदर्शन में संभागीय आयुक्त ने आदिवासी अंचल के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु होने वाले खर्च को राजस्थान स्टेट माइन्स एंड मिनिरल्स लिमिटेड से स्पॉन्सर करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई साथ ही नियमित अभ्यास एवं प्रतियोगिता में खेलने के लिए महाराणा प्रताप खेलगांव के उच्च स्तरीय हॉकी एस्ट्रो टर्फ उपलब्ध करवाया। वहीं दूर…
Read More
मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने 10 अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों से की चाय पर चर्चा

मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने 10 अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों से की चाय पर चर्चा

उदयपुर की अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता कायाकिंग खिलाडी सुश्री तनिष्क पटवा भी हुई शामिल उदयपुर, 8 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में प्रदेशभर की करीब 10 अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाडियों के मुलाकात की। इस चर्चा में उदयपुर की अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता कायाकिंग खिलाडी सुश्री तनिष्क पटवा भी शामिल थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी खिलाडियों से अपने अपने खेल के बारे में जानकारी ली और सरकार के स्तर पर खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं एवं खेल योजनाओं की जानकारी देकर…
Read More
जिला प्रमुख ने “तेरे-मेरे सपने” विवाह पूर्व संवाद केन्द्र का किया शुभारंभ

जिला प्रमुख ने “तेरे-मेरे सपने” विवाह पूर्व संवाद केन्द्र का किया शुभारंभ

उदयपुर, 8 मार्च । अंतर्राष्ट्रीय महिला हिवस 2025 के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय महिला आयोग, नई-दिल्ली के मार्गदर्शन में पारिवारिक समृद्धि को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को जिला प्रमुख श्रीमती ममता कुंवर पंवार ने धनलक्ष्मी केन्द्र, पंचायत समिति गिर्वा में विवाह पूर्व संवाद केंद्र का शुभारम्भ किया। इस केंद्र का उदेश्य वैवाहिक जीवन से जुड़े भावनात्मक, मनोवैज्ञनिक और सामाजिक पहलुओं के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना है, ताकि दाम्पत्य जीवन अधिक स्वस्थ, खुशहाल और संतुलित बन सके। केन्द्र पर सेवाऐं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी, राष्ट्रीय महिला आयोग को प्राप्त होने वाली अधिक शिक्षाएं घरेलू विवादों…
Read More
कलेक्टर कार्यालय परिसर में सफाई अभियान

कलेक्टर कार्यालय परिसर में सफाई अभियान

जिला कलेक्टर की पहल अधिकारियों - कर्मचारियों ने किया श्रमदान साफ सफाई के साथ ही फाइलें भी की व्यवस्थित उदयपुर, 8 मार्च। जिला कलेक्टर नमित मेहता की पहल पर शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभी राजकीय कार्यालयों में सफाई अभियान चलाया गया।  इसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान किया। विशेष अभियान के तहत शनिवार को अवकाश के बावजूद सुबह 8 बजे अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय पहुंचे। कार्मिकों ने उत्साह से श्रमदान कर सफाई की। जिला कलेक्टर कार्यालय में पीए सेक्शन, सामान्य शाखा, राजस्व, संस्थापन, आवक जावक, ओएस ऑफिस आदि में सफाई कर सामग्री और फाइल्स को व्यवस्थित किया गया। इसी…
Read More
ऋषभदेव से अलग कर पृथक कल्याणपुर पंचायत समिति की मांग हुई तेज,ग्रामीणों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

ऋषभदेव से अलग कर पृथक कल्याणपुर पंचायत समिति की मांग हुई तेज,ग्रामीणों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

उदयपुर, 8 मार्च।   उदयपुर: प्रदेश में पंचायत पुनर्गठन की चल रही प्रक्रिया के बीच जिले की ऋषभदेव पंचायत समिति से पृथक कर कल्याणपुर को नवीन पंचायत समिति गठित करने की मांग जोर पकड़ रही है। क्षेत्र के बाशिंदे लगातार मांग को उपयुक्त प्राधिकरणों तक पहुंचा रहे है।इसी क्रम में गुरुवार को स्थानीय ग्रामीणों ने उदयपुर लोकसभा  सांसद डॉ मन्नालाल रावत से मुलाकात कर कल्याणपुर नवीन पंचायत समिति गठित करने हेतु ज्ञापन सौंपते हुए मांग को दोहराया, इस पर सांसद ने भी सकारात्मक आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि बुधवार को भी उक्त मांग हेतु ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर नमित मेहता एवं…
Read More
अखिल भारतीय सीनियर आर्टिस्ट पेंटिंग कैम्प” एवं “अखिल भारतीय मल्टीमीडिया कैंप” आरंभ

अखिल भारतीय सीनियर आर्टिस्ट पेंटिंग कैम्प” एवं “अखिल भारतीय मल्टीमीडिया कैंप” आरंभ

टखमण कला प्रांगण में  कला शिविरों की शुरुआत उदयपुर, 8 मार्च।   समकालीन कला जगत के प्रसिद्ध कलाकार दीपक शिंदे, विनोद शर्मा (मुंबई), पद्मश्री प्रेमजीत बारिया (दमन दीव),  संतोष वर्मा (नई दिल्ली) के साथ संस्था चेयरमैन सुरेश शर्मा द्वारा कला विभुत भावनाओं को केनवास पर छः दिवसीय कैंप में साकार  किया जा रहा है। अध्यक्ष विद्यासागर उपाध्याय ने बताया कि इन शिविरों के महत्व एवं उद्देश्य देश भर के विभिन्न भागों में काम कर रहे अलग अलग माध्यमों में प्रयोग करने वाले कलाकारों द्वारा कार्यानुभव साझा करना है ताकि नवनवीन उपयोगी तकनीकों का लाभ सभी को मिल सके। देश के विभिन्न क्षेत्रों…
Read More
उदयपुर में डेढ सौ साल पुरानी छतरियां जी में मनाई दादु दयाल जयंती

उदयपुर में डेढ सौ साल पुरानी छतरियां जी में मनाई दादु दयाल जयंती

उदयपुर। श्री दादु दयाल जयंती शनिवार को यहां आरएनटी मेडिकल कॉलेज परिसर तथा हजारेश्वर मंदिर के पास स्थित करीब डेढ सौ साल पुरानी प्राचीन छतरियांजी में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर छतरियांजी को आकर्षक रुप से सजाया गया। दादु पंथी जलदीप स्वामी ने बताया कि सुबह आरएनटी मेडिकल कॉलेज परिसर तथा हजारेश्वर मंदिर के पास स्थित करीब डेढ सौ साल पुरानी प्राचीन छतरियांजी में पूजा अर्चना के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई। मुख्य कार्यक्रम आरएनटी मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित छतरियांजी में हुआ जहां सुबह साढे दस बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। दोपहर करीब सवा बारह…
Read More
एक स्त्री काफी है घर को स्वर्ग बनाने के लिए

एक स्त्री काफी है घर को स्वर्ग बनाने के लिए

उदयपुर। स्वामी शरणम् शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत संचालित एस. एस. कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन, झामर कोटड़ा रोड़, उमरड़ा, उदयपुर में अन्तर्राष्टीय महिला दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न  हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूर्णिमा नराणिया ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय की छात्राध्यापिकाओं ने व्यक्तित्व अभिमुखीकरण को प्रकट करती हुई प्रस्तुतियॉ दी जिसमें महिला आत्मविश्वास, महिला जागरूकता, संवेदनशीलता, प्रेम, वात्सल्य तथा करूणा सभी रूपों का प्रतिनिधित्व किया। महाविद्यालय की प्राचार्या ने बताया कि स्त्री का स्त्रीत्व उसकी संवेदनशीलता के कारण है यह संवेदनशीलता ही उसकी पहचान है इस गुण के कारण ही वह अपने व्यक्तित्व की अमिट छाप जीवन…
Read More
मंडला-2025 में ऐश्वर्या कॉलेज के छात्रों ने दिखाया कौशल

मंडला-2025 में ऐश्वर्या कॉलेज के छात्रों ने दिखाया कौशल

उदयपुर। यूजीसी सेंटर फॉर वीमेन स्टडीज द्वारा 3 से 8 मार्च 2025 तक आयोजित मंडला-पर्सनलटी इन्क्लूसिव कार्यक्रम में ऐश्वर्या कॉलेज छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अंतरमहाविद्यालयीन प्रतियोगिताओं में महिमा चुंडावत ने कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान और एक्सटेम्पोर (तात्कालिक भाषण) में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कनिष्का शर्मा ने कविता प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त ऐश्वर्या कॉलेज की छात्राओं ने मूवी स्क्रीनिंग, बुक रीडिंग सेशन और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ.ऋतु पालीवाल ने छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए…
Read More
error: Content is protected !!