आत्मीयता, प्यार और सहकार भरे वातावरण का सृजन करना रथयात्रा का उद्देश्य
पानेरियों की मादड़ी में ज्योति कलश यात्रा का धूमधाम से स्वागत उदयपुर। उदयपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से शांतिकुंज हरिद्वार से आए ज्योति कलश यात्रा का बुधवार को पानेरियों की मादड़ी में पुष्पवर्षा व जयकारों के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर मेनारिया समाजजनों ने अखंड दीप और ज्योति कलश रथ के समक्ष धूप-दीप जलाकर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। गायत्री साधक योगेश पानेरी ने बताया कि इस अवसर पर होली चौक स्थित समाज के नोहरे में यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने विभिन्न पारियों में आहुतियां देकर देश के विकास व समृद्धि…
