सेंट एंथोनी स्कूल में शतरंज प्रशिक्षण शिविर का शानदार समापन
प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मेडल से किया गया सम्मानित उदयपुर। आईसीआईसीआई फाउंडेशन और "चेस इन स्कूल" कार्यक्रम के तहत इंडियन चेस स्कूल के संस्थापक एवं प्रमुख प्रशिक्षक श्री प्रफुल्ल झावेरी के नेतृत्व में उदयपुर में एक विशेष शतरंज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रफुल्ल झावेरी सर की शतरंज के प्रति निस्वार्थ समर्पण और दूरदृष्टि के कारण यह कार्यक्रम संभव हो पाया, जिसमें 100 से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को इंटरनेशनल और ग्रैंडमास्टर स्तर का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल , आईसीआईसीआई फाउंडेशन और "चेस इन स्कूल" कार्यक्रम के इस प्रयास से यह स्पष्ट है कि उदयपुर में…
