Breaking News

13 दिवसीय मेवाड़ टूरिज्म कप 2025 रोमांचक डे-नाइट टूर्नामेंट आज से

13 दिवसीय मेवाड़ टूरिज्म कप 2025 रोमांचक डे-नाइट टूर्नामेंट आज से

6 अप्रैल को फाइनल - पर्यटन से जुड़ी इकाइयों के खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा उदयपुर। देश के सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट में छठां संस्करण लेकर उदयपुर के पर्यटन इकाइयों से जुड़े व्यवसायी आ गए हैं। क्रिकेट और पर्यटन का यह अनोखा संगम इस बार 13 दिवसीय क्रिकेट टुर्नामेन्ट 25 मार्च से शुरू होगा जिसका फाइनल 6 अप्रैल को खेला जाएगा। इस बार आईपीएल की तरह इम्पेक्ट प्लेयर का नियम भी रखा गया है। आयोजक यदुराजसिंह कृष्णावत ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना और खेल भावना को बढ़ावा…
Read More
सोजतिया के इनामी ड्रा में 10 वी बार खुली कार

सोजतिया के इनामी ड्रा में 10 वी बार खुली कार

ललिता माली रही विजेता उदयपुर। दीपावली का इनामी ड्रा आज सोजतिया ज्वेलर्स पर निकाला गया। सोजतिया के फाउंडर प्रो.रणंजीत सिंह सोजतिया ने ग्राहकों की उपस्थिति मे ड्रा का प्रथम पुरस्कार निकाला। यह पुरस्कार ललिता माली के नाम रहा। जैसे ही ललिता माली को यह बताया गया कि उनके सोजतिया से खरीदारी करने पर ,इनामी कूपन भरने से प्रथम पुरस्कार कार खुली है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ललिता माली ने कहा कि वह हमेशा यहीं से ज्वैलरी खरीदते हैं। उन्होंने कहा कि सोजतिया की विश्वसनीयता, सोने की शुद्धता, हॉलमार्क ज्वेलरी,नई डिजाइनो, के साथ ही सबसे बड़ी बात यहां…
Read More
प्रथमेश-2025 भगवान ऋषभदेव के जन्मोत्सव पर आयोजित हास्य कवि सम्मेेलन में बरसी हास्य की फुहारें

प्रथमेश-2025 भगवान ऋषभदेव के जन्मोत्सव पर आयोजित हास्य कवि सम्मेेलन में बरसी हास्य की फुहारें

जब भी छूलो  बुलंदिया तो ध्यान ये रखना,ज़मीं से पाँव का रिश्ता न टूटने पाये.... उदयपुर। सकल जैन समाज की अग्रणी संस्था श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान द्वारा जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत आज भारतीय लोकला मण्डल में हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कवियों के मुख से निकली हास्य रचनाओं ने आयोजन स्थल पर हास्य की फुहारों की बरसात कर दी। कवि सम्मेलन की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद कवि अर्जुन अल्हड ने अपनी हास्य रचना संतो के सत,मुनियों के मन, तपस्वियांे के ताप तुल गए, पावन संगम के…
Read More
शांतिकुंज हरिद्वार से आई ज्योति कलश यात्रा का श्री ऐन भैरवाय नगर में भव्य स्वागत

शांतिकुंज हरिद्वार से आई ज्योति कलश यात्रा का श्री ऐन भैरवाय नगर में भव्य स्वागत

श्री ऐन भैरवाय नगर में आध्यात्मिक उल्लास और श्रद्धा का वातावरण उस समय देखने को मिला, जब शांतिकुंज हरिद्वार से पधारी ज्योति कलश यात्रा का कॉलोनी के निवासियों ने अभूतपूर्व उत्साह और श्रद्धा भाव के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर समस्त कॉलोनीवासियों ने उपस्थित होकर दिव्य कलश के दर्शन किए, आरती उतारी और पुष्प-वर्षा करके अपने श्रद्धा भाव को प्रकट किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ स्वागत : ज्योति कलश यात्रा जैसे ही नगर की सीमा पर पहुँची, उत्साह और भक्ति के साथ प्रतीक्षारत कॉलोनीवासियों ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ स्वागत किया। स्वागत का यह दृश्य अत्यंत मनोहारी था। लोगों ने धार्मिक…
Read More
एनडीपीएस एक्ट के मामले में 10 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, कुख्यात तस्कर कमल राणा का है मुख्य सहयोगी

एनडीपीएस एक्ट के मामले में 10 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, कुख्यात तस्कर कमल राणा का है मुख्य सहयोगी

प्रतापगढ़ जिले में थाना छोटी सादड़ी पुलिस की कार्रवाई प्रतापगढ़।  23 मार्च। प्रतापगढ़ जिले की छोटी सादड़ी थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में करीब 10 सालों से फरार चल रहे आरोपी विज्जू उर्फ विजय आंजना पुत्र शिवलाल (36) निवासी अचलपुरा थाना छोटी सादड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जेल में बंद कुख्यात तस्कर कमल राणा का मुख्य सहयोगी है। एसपी विनीत कुमार बंसल ने बताया कि वर्तमान में जेल में बंद कुख्यात तस्कर कमल राणा की गिरफ्तारी से पहले राजस्थान और मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 70 हजार रूपये का ईनाम रखा गया था। जो अवैध मादक पदार्थ व…
Read More
उदयपुर में थाना बाघपुरा पुलिस की कार्रवाई : युवक की हत्या के मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर में थाना बाघपुरा पुलिस की कार्रवाई : युवक की हत्या के मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार

लोहे के सरिये व लट्ठ से पीट-पीटकर कर दी थी युवक की हत्या • घटना पर प्रयुक्त बाइक, लाठी, लोहे का सरिया व चाकू बरामद, नैनबारा व सैरा के जंगल में दबिश देकर किया गिरफ्तार उदयपुर  23 मार्च। उदयपुर जिले की थाना बाघपुरा पुलिस ने 5 दिन पहले लाठी व लोहे के सरियों से पीट पीट कर युवक की हत्या के मामले में 9 आरोपियों को नैनबारा व सैरा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक, लाठी, लोहे का सरिया व चाकू भी बरामद किये है। एसपी योगेश गोयल ने बताया…
Read More
धूमधाम एवं हर्षाेल्लास से मनाया भगवान ऋषभदेव का जन्मोत्सव,शहर में निकली भव्य शोभायात्रा

धूमधाम एवं हर्षाेल्लास से मनाया भगवान ऋषभदेव का जन्मोत्सव,शहर में निकली भव्य शोभायात्रा

म्हारा केसरिया नाथ रे, घणी रे खम्मे... संबंध तय करते वक्त जिसका मोबाईल लॉक तो समझें कुछ है गड़़बड़़ःसुप्रकाशमति माताजी उदयपुर। सकल जैन समाज की अग्रणी संस्था श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान द्वारा जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव भगवान का जन्म कल्याणक रविवार को उदयपुर में धूमधाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। प्रवक्ता जिनेन्द्र वाणावत ने बताया कि इस अवसर पर शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो टाउनहॉल से प्रारम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गाे से होती हुई मुखर्जी चौक स्थित पंचायती नोहरे पंहुच कर धर्मसभा में परिवर्तित हो गई। भव्य शोभायात्रा के स्वागत के लिये…
Read More
शिवकिशोर सनाढ्य : शिक्षक व कर्मचारी हितों का प्रखर स्वर

शिवकिशोर सनाढ्य : शिक्षक व कर्मचारी हितों का प्रखर स्वर

जन्म दिवस (24 मार्च) पर विशेष  राजस्थान ही नहीं देश के प्रमुख शिक्षक व कर्मचारी नेताओं में एक प्रमुख नाम है- शिवकिशोर सनाढ्य । एक कुशल संगठक, जनप्रिय राजनेता, सतत् प्रवासी, दक्ष शिक्षक, कर्मठ व शुचितापूर्ण सार्वजनिक जीवन जीने वाले शिवकिशोर सनाढ्य ने अपनी अलग पहचान बनाई। 24 मार्च 1935 को मथुरा (उत्तर प्रदेश) में पिता पं. ज्योतिप्रसाद व माता रामश्री के आंगन में बालक का जन्म हुआ। मात्र आठ वर्ष की आयु में माताजी का निधन होने के पश्चात बहिन किरण व बहनोई बिहारीलाल के साथ वे उदयपुर आये और फिर मेवाड़ व पूरा राजस्थान उनका कार्यक्षेत्र हो गया।…
Read More
प्रथम तिर्थंकर 1008 श्री ऋषभ देव जी के जन्म कल्याणक पर जल मन्दिर का शुभारंभ

प्रथम तिर्थंकर 1008 श्री ऋषभ देव जी के जन्म कल्याणक पर जल मन्दिर का शुभारंभ

उदयपुर: हिरण मंगरी, श्री वर्धमान जैन श्रावक समिति, से.नं. 3 द्वारा प्रथम तिर्थंकर 1008 श्री ऋषभ देव जी (आदिनाथ भगवान जी) का जन्म कल्याणक महोत्सव 23 मार्च रविवार को विविध कार्यक्रम के साथ मनाया गया, अध्यक्ष आनंदी लाल बम्बोरिया ने बताया की इस शुभ अवसर पर प्रातः 7.00 बजे से 8.00 बजे तक महावीर भवन में णमोकार महामंत्र का जाप किया गया, जिसमें धर्मावलंबियों की अच्छी उपस्थिति रही, प्रभावना श्रीमती कमला जी दिपक जी हरकावत लाभार्थी परिवार द्वारा वितरण की गयी, वितरण के पश्चात जेएमबी मिष्ठान से.नं. 3 के सामने स्थित समाज के जल मन्दिर का उद्धघाटन णमोकार महामंत्र जाप…
Read More
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री गहलोत ने किया दिव्य कला मेले का अवलोकन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री गहलोत ने किया दिव्य कला मेले का अवलोकन

दिव्यांगों के साथ खेला क्रिकेट व बोसिया स्टाल्स से की खरीददारी उदयपुर, 23 मार्च। दिव्यांग कलाकारों और उद्यमियों को मंच प्रदान करने के उद्देष्य से केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सषक्तिकरण विभाग और नेषनल दिव्यांगजन फाइनेंस एण्ड डवलपमेंट कॉर्पोरेषन के तत्वावधान में उदयपुर में चल रहे दिव्य कला मेले का रविवार को प्रदेष के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाष गहलोत ने अवलोकन किया। मंत्री श्री गहलोत रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे नगर निगम टाउनहॉल परिसर में आयोजित दिव्य कला मेले में पहुंचे। एनडीएफडीसी के अतिरिक्त महाप्रबंधक राकेष अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने मेले…
Read More
error: Content is protected !!