नयागांव क्रिकेट प्रीमियर लीग प्रतियोगिता प्रारंभ

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
प्रतीक जैन
खेरवाडा, विधायक डाक्टर दयाराम परमार ने कहा कि वर्तमान में क्रिकेट खेल सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल है। डाक्टर परमार आज तहसील खेरवाडा के गाँव मीठीमहुडी के बारा मैदान में नयागांव क्रिकेट प्रीमियर लीग (एनपीएल) 2025 खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के बाद आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के पद से समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खेल खेलने से शारीरिक और मानसिक विकास होता है।उन्होंने कहा कि हमारा क्षेत्र पहाड़ी होने से उपयुक्त मैदान उपलब्ध नहीं होने से क्रिकेट खेल में रूचि रखने वाले खिलाड़ी आगे नहीं बढ पाते हैं।इसके लिए मैदान का होना आवश्यक उन्होंने खेल मैदान के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह किया, मैदान निर्माण का कार्य करवाने आश्वासन दिया।
    समारोह के मुख्य अतिथि विधायक डाक्टर दयाराम परमार, अध्यक्षता बन्शीलाल भगोरा, विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत सरेरा की सरपंच दुर्गा भगोरा, ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति अध्यक्ष मोहन लाल मेघवाल थे। इससे पूर्व क्रिकेट खेल प्रतियोगिता के संयोजक शैलेश डामोर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए नयागांव क्रिकेट प्रीमियर लीग खेल प्रतियोगिता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में 96 खिलाड़ी एवं आठ टीमें भाग ले रही हैं। मुख्य अतिथि डाक्टर परमार ने पहला मैच ग्रुप ए वेदान्ता ड्रोवल्स बनाम रेड ड्रेगन के बीच खेले गये मैच का उद्घाटन किया। समारोह को दूर्गा भगोरा, बन्शीलाल भगोरा, राजु भगोरा ने भी सम्बोधित किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!