सृजन द स्पार्क द्वारा किरण सचदेव संगीत संध्या आयोजित
सदाबहार एवं मेडली नगमांे शाम हुई से हुई सुरमयी तू जहां-जहां चलेगा,मेरा साया साथ होगा.... उदयपुर। सृजन द स्पार्क द्वारा आज डीपीएस स्कूल में बॉलीवुड गायिका एवं अन्तर्राष्ट्रीय परफोरमर किरण सचदेव का लाइव म्यूजिक कन्सर्ट आयोजित किया गया। जिसमें किरण द्वारा गाये सदाबहार एवं मेडली गीतों से संगीत शाम सुरमयी हो गयी। समारोह के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञानप्रकाश गुप्ता थे। किरण अपने संगीत संध्या की शुरूआत ये समां-समां है ये प्यार का..... से की। उसके बाद,तेरी आंखों के सिवा दुनिया में रखा क्या है...,मेरा साया फिल्म का टाईटल गीत तू जहंा-जहंा चलेगा मेरा साया साथ होगा..., अगर…
