Breaking News

अवैध खनन के विरूद्ध अभियान जारी : अब तक 68 प्रकरण दर्ज, 1434 मैट्रिक टन खनिज जब्त

अवैध खनन के विरूद्ध अभियान जारी : अब तक 68 प्रकरण दर्ज, 1434 मैट्रिक टन खनिज जब्त

उदयपुर, 8 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देष पर प्रदेष भर में अवैध खनन के विरूद्ध अभियान जारी है। उदयपुर जिले में जिला कलक्टर नमित मेहता तथा पुलिस अधीक्षक योगेष गोयल के निर्देषन में उपखण्ड स्तर पर गठित टीमों के माध्यम से लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनि अभियंता आसिफ अंसारी ने बताया कि अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण के विरूद्व जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन एवं खान विभाग का संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध खनन/परिवहन के खिलाफ कार्यवाही की गई। अभियान के तहत अब तक अवैध खनन के 2 प्रकरण, अवैध निर्गमन के…
Read More
आलोक गुरुकुल परिवार ने दी श्रद्धांजलि – पूर्व प्राचार्य नारायणलाल शर्मा नहीं रहे

आलोक गुरुकुल परिवार ने दी श्रद्धांजलि – पूर्व प्राचार्य नारायणलाल शर्मा नहीं रहे

घोष वादन और वेद मंत्रों के साथ दी अंतिम विदाई उदयपुर 8 अप्रेल! आज प्रातःकाल आलोक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फतेहपुरा के पूर्व प्राचार्य, जनप्रिय शिक्षक और राजस्थान के शिक्षा जगत की एक जीवंत प्रेरणा नारायणलाल शर्मा का देहावसान हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही सम्पूर्ण आलोक गुरुकुल परिवार शोकाकुल हो उठा। प्राचार्य नारायणलाल शर्मा जी ने न केवल विद्यार्थियों को पढ़ाया, अपितु उनके जीवन को भी गढ़ा। वे संभवतः राजस्थान के ऐसे विरले शिक्षक थे, जिन्हें अपने जीवनकाल के सभी विद्यार्थियों के नाम के साथ उनके पिताओं के नाम भी कंठस्थ थे। उन्होंने शिक्षा को केवल एक पेशा…
Read More
11 व 13 अप्रैल को शहर में होंगे साहित्यिक व सांस्कृतिक आयोजन

11 व 13 अप्रैल को शहर में होंगे साहित्यिक व सांस्कृतिक आयोजन

संभागीय आयुक्त केवलरमानी ने किया पोस्टर्स का विमोचन उदयपुर, 8 अप्रैल। विश्व संवाद केंद्र और अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में 11 व 13 अप्रैल को साहित्यिक-सांस्कृतिक आयोजन होंगे। मेवाड़ टॉक फेस्ट 3.1 के तहत दोनों आयोजनों के पोस्टर्स का विमोचन मंगलवार को संभागीय आयुक्त व राजस्थान साहित्य अकादमी की प्रशासक सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी ने किया। केवलरमानी ने दोनों आयोजनों के बारे में जानकारी ली और इनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि लेकसिटी में इस प्रकार के आयोजन साहित्यरसिकों को पसंद आएंगे। इस मौके पर विश्व संवाद केंद्र से जुड़े वरिष्ठ समाजसेवी मदनमोहन टांक ने संभागीय…
Read More
नारायण लाल शर्मा को अश्रुपूरित अंतिम विदाई

नारायण लाल शर्मा को अश्रुपूरित अंतिम विदाई

उदयपुर, 8 अप्रेल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला कार्यवाह, यूआई टी के पूर्व न्यासी, इतिहासकार, शिक्षाविद्,  लेखक  नारायण लाल शर्मा को आज उनके परिजनों, मित्रों, शुभचिंतकों, संघ व भाजपा पदाधिकारियों ने आज अश्रुपूरित नेत्रों से अंतिम विदाई दी। 84 वर्षीय शर्मा का निधन मंगलवार को प्रातः हो गया था, वे विगत दिनों से अस्वस्थ थे  संघ के तृतीय वर्ष शिक्षित स्वयंसेवक होने के साथ वे अनेक वर्षों तक संघ शिक्षा वर्गों में बौद्धिक विभाग प्रमुख रहे। 1962 से 1966 तक कोटपुतली राजकीय महाविद्यालय में प्राध्यापक थे, उस समय डॉ. महेश चन्द्र जी शर्मा(जो बाद में सांसद् व भाजपा के…
Read More
21वीं सदी के भारत में इस तरह की जातिवादी और अमानवीय सोच सभ्य समाज के लिए कलंक – कचरू लाल चौधरी

21वीं सदी के भारत में इस तरह की जातिवादी और अमानवीय सोच सभ्य समाज के लिए कलंक – कचरू लाल चौधरी

यह भाजपा की जातिवादी, भेदभावपूर्ण और संकीर्ण मानसिकता का शर्मनाक चेहरा - फतह सिंह राठौड़ भाजपा को नफरत भरी राजनीति का समय आने पर लोगों द्वारा उचित जवाब मिलेगा - लाल सिंह झाला  भाजपा नेता द्वारा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के विरुद्ध की गई निम्न टिप्पणी के विरोध में उदयपुर शहर एवं उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी का संयुक्त विरोध प्रदर्शन। उदयपुर। 08 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के नेता द्वारा दलित विरोधी मानसिकता के तहत नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली के विरुद्ध की गई निम्न स्तरीय टिप्पणी के विरोध में उदयपुर शहर एवं उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त…
Read More
हिट वेव को लेकर अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन

हिट वेव को लेकर अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन

जिला कलेक्टर ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए माकूल बंदोबस्त करने के निर्देश उदयपुर, 8 अप्रैल। गर्मी के बढ़ते प्रकोप और जिले में चल रही हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के  अधिकारियों की कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में बैठक लेते हुए आवश्यक बंदोबस्त सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक कार्यालयों में छाया, पीने के पानी और ठंडक के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, ताकि आमजन लू की चपेट में आने से बच सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि समाचार पत्रों एवं विभिन्न…
Read More
देशी हथकढ़ शराब बरामद

देशी हथकढ़ शराब बरामद

प्रतीक जैन खेरवाड़ा, उपखंड नयागांव के पाटिया थाना क्षेत्र में आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए सोमवार देर शाम कार्यवाही करते हुए भानवा में हैड कांस्टेबल वालचंद ने गस्त के दौरान अभियुक्त लक्ष्मण लाल पुत्र बदा डामोर भानवा से 5 लीटर प्लास्टिक के जरीकेन में देसी हथकड़ शराब को परिवहन कर रहा था। पुलिस जाब्ता को देखकर अभियुक्त जरीकेन को बीच रास्ते में छोड़कर पगडंडी रास्ते से फरार हो गया। मौके पर छोड़े गए जरीकेन का ढक्कन खोलकर अंदर देखने पर एवं सुघने एवं चखने से ज्ञात हुआ कि जरीकेन में कुल 5 लीटर देसी महुआ हतकढ़ शराब होना…
Read More
महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के दो प्रकरण दर्ज

महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के दो प्रकरण दर्ज

प्रतीक जैन खेरवाड़ा, उपखंड नयागांव के पाटिया थाना क्षेत्र में जुवारवा भोमटावाडा निवासी एक महिला ने प्रकरण दर्ज कराया की रविवार शाम को प्रार्थिया का रास्ता रोक कर अश्विन पुत्र अमृतलाल पंडोर निवासी हर्षवादा सातसागड़ा एवं अनुज डामोर पुत्र बाबूलाल डामोर निवासी डबायचा ने रास्ता रोक कर छेड़छाड़ की एवं ब्लाउज को पड़कर झपट्टा मारने से उसके सारे बटन टूट गए और जानलेवा हमले का भी प्रयास किया। प्रार्थिया ने प्रकरण दर्ज कराते हुए बताया कि अभियुक्त से उसे जान माल का खतरा है। थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राव ने बताया कि हेड कांस्टेबल वालचंद द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।…
Read More
प्राचीन शास्त्रों का अध्ययन प्रासंगिक: प्रोफेसर शर्मा

प्राचीन शास्त्रों का अध्ययन प्रासंगिक: प्रोफेसर शर्मा

उदयपुर: महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर के नूतन सभागार में राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर के संस्थापक डॉं0 ए. राठौड़ की स्मृति में ’’भारतीय ज्ञान प्रणाली और समसामयिक खोजें’’ विषयक व्याख्यान का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता डॉं0 बी.पी. शर्मा, अध्यक्ष यूनेस्को-एमजीआईईपी और अध्यक्ष पेसिफिक ग्रुप ऑफ युनिर्वसिटीज ने व्याख्यान में बताया कि आधुनिक युग में होने वाले आविष्कारों एवं खोजों के बारे में गहन अध्ययन करने पर पाया कि इनका उल्लेख तो भारत वर्ष के पौराणिक एवं वैदिक काल के शास्त्रों में बहुत पहले से ही दिया हुआ…
Read More
सांसद डॉ रावत की मांग पर सलूंबर में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए करवाया जा रहा है परीक्षण

सांसद डॉ रावत की मांग पर सलूंबर में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए करवाया जा रहा है परीक्षण

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को सांसद ने लिखा था पत्र उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत की मांग पर केंद्रीय स्वास्थ्य मन्त्रालय द्वारा सलूम्बर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए परीक्षण करवाया जा रहा है। सांसद डॉ रावत ने पिछले दिनों इस संबंध में पत्र लिखा था जिस पर परीक्षण करवाया जा रहा है। सांसद डॉ रावत ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को  लिखे पत्र में बताया कि उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में उदयपुर जिले से अलग होकर नया जिला सलूम्बर बना है। यह नवनिर्मित जिला पूर्णतया जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है, जहां अभी तक एक भी मेडिकल…
Read More
error: Content is protected !!