Breaking News

उदयपुर के सिविल इंजीनियर जोशी को मिला द मोस्ट डायनामिक रॉल इन कंस्ट्रक्शन अवार्ड

उदयपुर के सिविल इंजीनियर जोशी को मिला द मोस्ट डायनामिक रॉल इन कंस्ट्रक्शन अवार्ड

उदयपुर, 11 अप्रेल। शहर के सिविल इंजीनियर महेंद्र जोशी को निर्माण कार्य में नवाचार करने एवं इस क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए दिल्ली में इंटरनेशनल बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड - द मोस्ट डायनामिक रॉल इन कंस्ट्रक्शन 2025 से सम्मानित किया गया। जोशी को ये सम्मान फिल्म अभिनेता पुनीत इस्सर (दुर्योधन फेम )ने दिया। जोशी ने कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री में हाउस प्लानिंग,वास्तु ,कम बजट में बेहतर सेवा व नई तकनीकी और सामाजिक सेवाओं के लिए विशेष कार्य किया है जिसकी वजह से उन्हे यह सम्मान दिया गया।
Read More
महिला शिक्षा के प्रेरणा पुंज थे महात्मा ज्योतिबा फुले — प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार बहरवाल

महिला शिक्षा के प्रेरणा पुंज थे महात्मा ज्योतिबा फुले — प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार बहरवाल

"विद्या बिना मति गई, मति बिना नीति गई नीति बिना गति गई, गति बिना वित्त गया वित्त बिना शूद्र गए, इतने अनर्थ एक अविद्या ने किए..." उदयपुर।   महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती। हर साल यह दिन मेरे लिए केवल एक तिथि नहीं, बल्कि एक प्रेरणा का दिन होता है। जब-जब महिला शिक्षा की बात आती है, तब-तब फुले जी का संघर्ष स्मरण हो आता है। फुले जी का जन्म 1827 में पुणे में एक माली परिवार में हुआ था। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने शिक्षा की ज्योति जलाए रखी। उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर उन्होंने 1848 में भारत…
Read More
लोकसभा सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने किया पलटवार

लोकसभा सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने किया पलटवार

बाप की रैली को बताया, आदिवासियों को विकास से भटका कर अलगाव की ओर ले जाने का एजेण्डा उदयपुर, 10 अप्रेल। भारतीय आदिवासी पार्टी की ओर से गुरूवार को गांधी ग्राउण्ड उदयपुर में आयोजित रैली में बांसवाड़ा डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत सहित अन्य वक्ताओं के बयान पर उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने पलट वार किया। डॉ रावत ने बाप की रैली को आदिवासियों को विकास से भटका कर अलगाव की ओर ले जाने का एजेण्डा बताया। उन्होंने सांसद रोत सहित अन्य वक्ताओं के बयानों की कड़े शब्दों में भर्त्सना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व…
Read More
जैन समाजजन 9 दिवसीय दुबई यात्रा पर रवाना

जैन समाजजन 9 दिवसीय दुबई यात्रा पर रवाना

उदयपुर। जैन समाज के 135 सदस्य आज फ्लेमिंगो ट्रैवल्स के साथ दुबई की 9 दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। यह यात्रा आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों से परिपूर्ण होगी।  समाज प्रमुख अशोक शाह ने बयाया कि  यात्रियों के लिए दुबई के प्रमुख दर्शनीय स्थलों, धार्मिक स्थलों एवं शॉपिंग डेस्टिनेशन्स का विशेष कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और बच्चों सहित सभी आयु वर्ग के लोग इस यात्रा में शामिल हैं। जैन फुड के साथ आयोजन को सफल बनाने में फ्लेमिंगो ट्रैवल्स की भूमिका सराहनीय रही है। शाह ने बयाया कि यह यात्रा आपसी मेल-जोल…
Read More
गर्मी के मद्देनजर मनरेगा का समय बदला

गर्मी के मद्देनजर मनरेगा का समय बदला

उदयपुर, 10 अप्रेल। जिला कलक्टर एवं महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री नमित मेहता ने एक आदेष जारी कर गर्मी के मौसम के मद्देनजर मनरेगा कार्य समय में बदलाव किया है। आदेष के अनुसार गर्मी के मौसम के मद्देनजर मनरेगा योजनांतर्गत कार्यों का समय सुबह 6 बजे से दोपहर एक बजे तक किया गया है। इसमें विश्रामकाल शामिल नहीं रहेगा। यह व्यवस्था 15 जुलाई या मानसून आने तक प्रभावी रहेगी। यदि कोई श्रमिक समूह समय से पूर्व निर्धारित टास्क के अनुसार कार्य पूर्ण कर लेता है तो यह कार्य की माप मेट के पास उपलब्ध मस्टररोल…
Read More
फतहनगर सनवाड़ में चारागाह भूमि से हटाई अवैध कोयला भट्टियां

फतहनगर सनवाड़ में चारागाह भूमि से हटाई अवैध कोयला भट्टियां

प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही उदयपुर, 10 अप्रेल। नगरपालिका फतहनगर सनवाड़ की चारागाह भूमि पर अतिक्रमण कर लगाई गई अवैध कोयला भट्टियों को प्रशासन, पुलिस और नगरपालिका की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए ध्वस्त किया। नगरपालिका के अधिषासी अधिकारी छेलकुंवर ने बताया कि चारागाह भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त होने पर मावली उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाड़िया के निर्देषन में अधिषासी अधिकारी मय टीम, तहसीलदार भंवरलाल मीना, फतहनगर नायब तहसीलदार सम्पत सिंह भाटी तथा थानाधिकारी चंद्रशेखर मय पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचे। मौके पर राजस्व विभाग द्वारा सीमा ज्ञान किया गया। इसके पश्चात जेसीबी की…
Read More
भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर 5 दिवसीय आयोजन

भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर 5 दिवसीय आयोजन

उदयपुर। विप्र फाउंडेशन उदयपुर एवं भगवान श्री परशुराम सर्व ब्रह्म समाज समिति द्वारा भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 5 दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ बोहरा गणेश जी मंदिर में निमंत्रण पत्र अर्पित कर हुआ। 27 अप्रैल 2025, रविवार को दोपहर 3 बजे फतह स्कूल प्रांगण से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा सूरजपोल, अस्थल मंदिर, झीणीरेत, धानमंडी, संतोषी माता मंदिर, देहलीगेट, बापू बाजार होते हुए पुनः फतह स्कूल प्रांगण पहुंचेगी, जहां धर्मसभा का आयोजन होगा। इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। समाजजनों से आग्रह है कि शोभायात्रा में झांकियों, स्वागत द्वार…
Read More
राजसमंद : भीम, मेड़ता से लेकर ब्यावर तक मैराथन दौरे पर रही सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ 

राजसमंद : भीम, मेड़ता से लेकर ब्यावर तक मैराथन दौरे पर रही सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ 

सांसद मेवाड़ ने एनएच और निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निरीक्षण किया, ब्यावर में गैस रिसाव में दिवंगत हुए लोगों के घर जाकर दी श्रद्धांजलि  राजसमंद, 10 अप्रैल। सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र प्रवास के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर स्थित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा आमजन से संवाद करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सांसद ने सबसे पहले ब्यावर से भीम के मध्य निर्माणाधीन फ्लाईओवर का नंदावता गांव में निरीक्षण किया। इस दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर श्री हरेंद्र सिंह, श्री आशीष एवं अन्य अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश…
Read More
महावीर भगवान के जन्मकल्याणक पर उप नगरीय क्षेत्र में निकली भव्य एवं विशाल रैली

महावीर भगवान के जन्मकल्याणक पर उप नगरीय क्षेत्र में निकली भव्य एवं विशाल रैली

3 हजार से अधिक दुपहिया वाहन हुए शामिल उदयपुर। महावीर जैन जागृत की परिषद एवं सकल जैन समाज हिरण मगरी उपनगर क्षेत्र द्वारा श्रमण भगवान महावीर स्वामी का 2624वा जन्म कल्याणक महोत्सव गुरुवार को धूमधाम एवं हर्षाेल्लास से मनाया गया। महोत्सव की शुरुआत गुरुवार को प्रातः 7.30 बजे विद्या निकेतन से भव्य वाहन रैली एवं शोभायात्रा से हुई। डीजे पर बजती भक्ति धुनों के साथ हजारों महिलाएं एवं पुरुष हाथों में जैन ध्वज लिए शोभा यात्रा में नाचते गाते चल रहे थे। परिषद के कोर कमेटी सदस्य डॉ.हिम्मत लाल वया ने बताया कि इस विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का अंदाजा…
Read More
भीलवाड़ा : रक्तदान शिविर व सामूहिक भोज कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का किया स्वागत अभिनंदन

भीलवाड़ा : रक्तदान शिविर व सामूहिक भोज कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का किया स्वागत अभिनंदन

भीलवाड़ा। श्री भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति, सकल जैन श्वेताम्बर समाज द्वारा चित्रकूट धाम में आयोजित वृहद् रक्तदान शिविर व सामूहिक भोज के भव्य कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को सकल समाज की ओर से उपरणा व शॉल व प्रभु जी की मूर्ति भेंट कर भव्य स्वागत अभिनन्दन भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी व समाज के पदाधिकारियों ने किया। संचालन भाजपा पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप सांखला ने किया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने भगवान महावीर जयन्ती की बधाई शुभकामनाएँ देते हुए रक्तवीरों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में लोकसभा व्हिप संयोजक, भाजपा प्रदेश महामंत्री, भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल व…
Read More
error: Content is protected !!