उदयपुर के होटलों को 10 वर्षों की लाइसेंस प्रणाली दिलाने की मांग फिर उठी तेज, यशवर्धन राणावत ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को लिखा पत्र
उदयपुर, 11 अप्रैल। राज्य सरकार द्वारा ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ को बढ़ावा देने की दिशा में कई प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उदयपुर नगर निगम की कार्यशैली अब भी इन प्रयासों के विपरीत दिख रही है। इसी गंभीर विषय को लेकर होटल एसोसिएशन उदयपुर के उपाध्यक्ष एवं बीसीआई टूरिज्म के अध्यक्ष यशवर्धन राणावत ने आज राज्य की उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री श्रीमती दिया कुमारी को एक बार फिर पत्र लिखकर उदयपुर में होटल लाइसेंस को 10 वर्षों के लिए जारी करने की पुरज़ोर मांग की है। गौरतलब है कि 28 फरवरी 2025 को जयपुर सचिवालय में…
