Breaking News

सखी क्लब ने भुजड़ा स्कूल में बांटे पारंपरिक परिधान और भोजन के डिब्बे

सखी क्लब ने भुजड़ा स्कूल में बांटे पारंपरिक परिधान और भोजन के डिब्बे

उदयपुर। सखी क्लब की ओर से भुजड़ा स्कूल में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को पारंपरिक परिधान एवं भोजन के डिब्बे वितरित किए गए। कार्यक्रम पैटर्न मंजू सिंघटवाड़िया के मार्गदर्शन में हुआ। को-पैटर्न निधि कुम्मट एवं सुनीता मोदी भी उपस्थित रहीं। क्लब अध्यक्ष मधु भंडारी एवं मंत्री तनु शुक्ला ने बच्चों को स्वास्थ्य एवं शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर नीतू सरूपरिया, रंजना चैधरी, रीना मंाडावत एवं शिल्पी गुप्ता सहित क्लब की सदस्याएं मौजूद रहीं।
Read More
जन्मदिन पर गौसेवा का संकल्प, मंत्री बाबूलाल खराड़ी व विधायक फूलसिंह मीणा ने गौशाला में अर्पित किया हरा चारा-गुड़

जन्मदिन पर गौसेवा का संकल्प, मंत्री बाबूलाल खराड़ी व विधायक फूलसिंह मीणा ने गौशाला में अर्पित किया हरा चारा-गुड़

उदयपुर, 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी एवं उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने अपना जन्मदिन सेवा एवं गौसेवा के रूप में मनाया। दोनों जनप्रतिनिधि पशुपति कल्याण परिषद गौशाला पहुंचे और गौमाता को एक ट्रक हरा चारा एवं गुड़ अर्पित कर सेवा की। संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि दोनों जनप्रतिनिधियों ने जन्मदिन के अवसर पर सादगी के साथ गौसेवा को प्राथमिकता दी। इस दौरान उपस्थितजनों ने गौमाता की सेवा एवं गौ रक्षा का संकल्प लिया। संस्था की ओर से कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी एवं विधायक फूलसिंह मीणा का…
Read More
देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उदयपुर। उदयपुर पर्यावरण समिति की ओर से बसंत विहार पार्क, सेक्टर-5, हिरण मगरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य अतिथि डाॅ. श्रीमती रजनी रावत एवं समाजसेवी व बिल्डर राजेश बया ने ध्वजारोहण कर उपस्थित सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। समारोह में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश…
Read More
माउंट लिटेरा जी स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

माउंट लिटेरा जी स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

उदयपुर। माउंट लिटेरा जी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर तिरंगे के रंगों से सजा हुआ नजर आया और वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम को याद करते हुए देश के प्रति अपने सम्मान की भावना व्यक्त की। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थितजनों में उत्साह और देशभक्ति…
Read More
आजादी का जश्न बना मानव सेवा का पर्व, रोटरी क्लब उदय ने लगाया रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर

आजादी का जश्न बना मानव सेवा का पर्व, रोटरी क्लब उदय ने लगाया रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर

उदयपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब उदय ने झूलेलाल युवा एवं नारी संगठन के साथ संयुक्त रूप से सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में शांति राज हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं देते हुए लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की। वहीं रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। रोटरी क्लब उदय की अध्यक्ष साक्षी डोडेजा ने स्वयं रक्तदान कर दूसरों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा…
Read More
नीरजा मोदी स्कूल में नई छात्र परिषद ने संभाली जिम्मेदारी, नेतृत्व और अनुशासन की दिलाई शपथ

नीरजा मोदी स्कूल में नई छात्र परिषद ने संभाली जिम्मेदारी, नेतृत्व और अनुशासन की दिलाई शपथ

उदयपुर। सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में नव-नामांकित छात्र परिषद एवं सदन पदाधिकारियों का भव्य इन्वेस्टीचर समारोह आयोजित किया गया। समारोह सोजतिया चैरिटेबल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष नेहल सोजतिया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत एवं गणेश स्तुति की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समारोह को गरिमामय बना दिया। संस्था के चेयरमैन डॉ. महेन्द्र सोजतिया ने अपने संदेश में नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को नेतृत्व, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं टीम भावना का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि पद केवल सम्मान नहीं बल्कि जिम्मेदारी का प्रतीक है। विद्यार्थियों को विद्यालय की…
Read More
महावीर जैन स्कूल में देशभक्ति की गूंज, विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

महावीर जैन स्कूल में देशभक्ति की गूंज, विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

उदयपुर। हिरण मगरी सेक्टर-4 स्थित महावीर जैन सेकेंडरी स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया। डॉ. हिम्मतलाल वया, चंचल माण्डावत, दीपिका मेनारिया व दिनेश नन्दावत की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं ‘बेटी बचाओ’ पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्या हेमलता जैन ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग व राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। ध्रुव जैन ने पियानो पर राष्ट्रगान व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। चंचल माण्डावत ने विद्यालय को ग्लोब व नक्शा भेंट किया। कार्यक्रम में आयुषी जैन, माधुरी भटनागर, दिव्या हाड़ा, लक्षिका चैहान, दीपिका शर्मा, रचना कोठारी, गणपतलाल, अभिलाषा शाकद्वीपी, सुमन सुथार व धनलक्ष्मी व्यास सहित विद्यालय…
Read More
देवेंद्र धाम में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

देवेंद्र धाम में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

उदयपुर। देवेंद्र धाम में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति के उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। धर्मसभा के दौरान बालक-बालिकाओं ने देशभक्ति गीतों एवं तरानों की प्रस्तुति देने के साथ विभिन्न महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा धारण कर देश की आजादी के संघर्ष और बलिदान के दृश्य प्रस्तुत किए। बच्चों ने महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, सुभाषचंद्र बोस, लाला लाजपत राय तथा रानी लक्ष्मीबाई आदि के रूप धारण कर उपस्थित श्रद्धालुओं में देशभक्ति की भावना का संचार किया। कार्यक्रम में प्रवचन करते हुए डॉ. सुरेंद्र मुनि ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण किया।…
Read More
रोटरी क्लब उदयपुर ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, पूर्व सैनिकों का किया सम्मान

रोटरी क्लब उदयपुर ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, पूर्व सैनिकों का किया सम्मान

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी बजाज भवन में आयोजित समारोह में अध्यक्ष श्रीचंद खुथुरिया एवं सचिव दुष्यंत सोमानी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सैन्य अधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। समारोह में जी.एल. पानेरी, कर्नल मनोहरसिंह राठौड़ तथा कर्नल ए.के. लोढ़ा सहित सैन्य सेवाओं से जुड़े विशिष्ट व्यक्तियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए अध्यक्ष श्रीचंद खथुरिा, सचिव दुष्यंत सोमानी,पूर्व प्रांतपाल निर्मल सिंघवी ने स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा…
Read More
डीपीएस, उदयपुर के प्राँगण में समारोहपूर्वक मनाया गया 80 वाँ स्वाधीनता दिवस

डीपीएस, उदयपुर के प्राँगण में समारोहपूर्वक मनाया गया 80 वाँ स्वाधीनता दिवस

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में देश का 80वाँ स्वाधीनता दिवस विद्यालय प्राँगण में समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रबंधन समिति की  सदस्य श्रीमती अपूर्वा अग्रवाल और आशिता अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति की भावना से सराबोर लघु सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में समूह नृत्य, समूह गान, कविता तथा भाषण आदि प्रस्तुत कर समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के पूरे प्राँगण में तिरंगी सजावट की गई। प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने विशेष संदेश में कहा कि हमें आजादी के महत्व को समझते हुए इसकी रक्षा एवं विकास के लिये प्रतिबद्य…
Read More
error: Content is protected !!