महावीर जैन स्कूल में देशभक्ति की गूंज, विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। हिरण मगरी सेक्टर-4 स्थित महावीर जैन सेकेंडरी स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया। डॉ. हिम्मतलाल वया, चंचल माण्डावत, दीपिका मेनारिया व दिनेश नन्दावत की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं ‘बेटी बचाओ’ पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्या हेमलता जैन ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग व राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। ध्रुव जैन ने पियानो पर राष्ट्रगान व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। चंचल माण्डावत ने विद्यालय को ग्लोब व नक्शा भेंट किया। कार्यक्रम में आयुषी जैन, माधुरी भटनागर, दिव्या हाड़ा, लक्षिका चैहान, दीपिका शर्मा, रचना कोठारी, गणपतलाल, अभिलाषा शाकद्वीपी, सुमन सुथार व धनलक्ष्मी व्यास सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा। संचालन माधुरी भटनागर ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!