देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। उदयपुर पर्यावरण समिति की ओर से बसंत विहार पार्क, सेक्टर-5, हिरण मगरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।
मुख्य अतिथि डाॅ. श्रीमती रजनी रावत एवं समाजसेवी व बिल्डर राजेश बया ने ध्वजारोहण कर उपस्थित सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
समारोह में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की एकता, अखंडता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
समिति के अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का दिन भी है। उन्होंने कहा कि देश के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। समारोह का समापन देश की समृद्धि, एकता एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!