Breaking News

दौसा: पिता-पुत्र हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, बहू और उसके दो भाई गिरफ्तार

दौसा: पिता-पुत्र हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, बहू और उसके दो भाई गिरफ्तार

गृह क्लेश के चलते पत्नी ने अपने भाइयों को बुलाकर लाठी-डंडों व ईंट से मारपीट कर पति व ससुर की कर दी थी हत्या जयपुर, 8 जून। दौसा जिले के पापड़दा थाना क्षेत्र के खवारावजी गांव की जोध्यावाली ढाणी में 6 जून की रात हुई पिता और पुत्र के सनसनीखेज दोहरी हत्या का पुलिस ने मात्र 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। इस जघन्य हत्याकांड में मृतक घनश्याम की पत्नी और उसके दो भाइयों सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह हत्याकांड गृहक्लेश और परिवार में आए दिन के झगड़ों का खौफनाक अंजाम निकला। जयपुर रेंज…
Read More
चित्तौड़गढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, एक ने फोटो वायरल करने तो दूसरे ने घरवालों को बताने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म

चित्तौड़गढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, एक ने फोटो वायरल करने तो दूसरे ने घरवालों को बताने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म

चित्तौड़गढ़, 8 जून। चित्तौड़गढ़ शहर में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घिनौनी वारदात के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों में एक नाबालिग का सहपाठी है, जिसने कैफे में नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया और दूसरा उसका दोस्त जिसने दोनों के संबंध पीड़िता के परिजनों को बताने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उनकी देखरेख में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह…
Read More
अपराध को रोकने में सीसीटीवी कैमरों की बहुत बड़ी भूमिका,हर कोलोनी में लगे कैमरेःएसपी गोयल

अपराध को रोकने में सीसीटीवी कैमरों की बहुत बड़ी भूमिका,हर कोलोनी में लगे कैमरेःएसपी गोयल

 नवगठित जैन सोश्यल ग्रुप ग्लोबल का पदस्थापना समारोह आयोजित उदयपुर। नवगठित जैन सोश्यल ग्रुप ग्लोबल का आज वर्ष 2025-27 का पदस्थापना समारोह बड़ी रोड़ स्थित रस्म रिसोर्ट में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल, समारोह अध्यक्ष शहर विधायक ताराचंद जैन, विशिष्ठ अतिथि जेएसजीआईएफ के उपाध्यक्ष आर.सी.मेहता, निवर्तमान चेयरमैन एवं अन्तर्राष्ट्रीय डायरेक्टर अनिल नाहर,सम्मानित अतिथि देवस्थान आयुक्त जतिन गांधी,पूर्व चेयरमैन,मोहन बोहरा,चेयरमैन इलेक्ट पारस ढेलावत, सचिव इलेक्ट आशुतोष सिसोदिया,जोइन्ट चेयरमैन सुनील गांग,विनोद फान्दोत थे। समारोह को संबोधित करते हुए एसपी गोयल ने कहा कि यदि शहर में अपराध को रोकना है तो पूरे शहर का हर…
Read More
दीपेश्वर तालाब में गंदगी फैलाने वाला 10 घंटे में सलाखों के पीछे

दीपेश्वर तालाब में गंदगी फैलाने वाला 10 घंटे में सलाखों के पीछे

प्रतापगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई: प्रतापगढ़ 08 जून। प्रतापगढ़ पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी का परिचय देते हुए शहर के प्रतिष्ठित दीपेश्वर तालाब में अपशिष्ट पदार्थ फेंककर गंदगी फैलाने वाले आरोपी ईशाक मोहम्मद पुत्र अब्दुल लतीफ (66) निवासी बापु गली, प्रतापगढ़ को महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी विनीत कुमार बंसल ने बताया कि घटना 7 जून 2025 की रात 8:30 से 9:00 बजे के बीच की है। भाटपुरा निवासी वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रतापगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने दीपेश्वर तालाब में अपशिष्ट पदार्थ फेंका है।…
Read More
बीसीआई सदस्यों का ‘मीट एंड ग्रीट’ कार्यक्रम रेडिसन ग्रीन में सम्पन्न, व्यापार, संवाद और आपसी सहयोग पर हुई चर्चा 

बीसीआई सदस्यों का ‘मीट एंड ग्रीट’ कार्यक्रम रेडिसन ग्रीन में सम्पन्न, व्यापार, संवाद और आपसी सहयोग पर हुई चर्चा 

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंडिया (बीसीआई) का 'मीट एंड ग्रीट' 07 जून, शनिवार को होटल रेडिसन ग्रीन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बीसीआई के अध्यक्ष, पदाधिकारी और विभिन्न व्यवसायिक क्षेत्रों से जुड़े सदस्य शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य आपसी परिचय, संवाद और व्यापारिक रिश्तों को और मजबूत करना रहा। इस कार्यक्रम की मेजबानी रेडिसन ग्रीन की ओर से की गई। होटल के महाप्रबंधक अंकुश कटवाल ने सभी सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा, रेडिसन ग्रीन हमेशा से ऐसे आयोजनों के लिए प्रतिबद्ध रहा है जो व्यवसायिक समुदाय को एक साथ लाएं। हमें खुशी है कि हमने बीसीआई…
Read More
सबसे बड़ा धर्म लोक कल्याण

सबसे बड़ा धर्म लोक कल्याण

उदयपुर, 8 जून। व्यक्ति को उस काम से संकोच करना चाहिए जिससे दूसरों का अहित हो। परमार्थ का काम तो हमेशा आगे बढ़कर करना चाहिए। उसी व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है, जो भय और पाप का निडरता के साथ सामना करता है। यह बात नारायण सेवा संस्थान में दिव्यांगजन के लिए आयोजित ' अपनों से अपनी बात' कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कही। उन्होंने कहा कि औरों के लिए जीना ही सबसे बड़ा धर्म है। प्रभु को वही व्यक्ति प्रिय होता है जो लोक कल्याण में दत्त चित्त रहता है। धर्म और अधर्म के बीच जगत में…
Read More
भाई की हत्या कर जंगल में छिपा था आरोपी, गिरफ्तार

भाई की हत्या कर जंगल में छिपा था आरोपी, गिरफ्तार

उदयपुर, 7 जून : जिले थाना कुराबड़ क्षेत्र के फुटापाणा गांव में शराब के नशे में भाई की हत्या करने वाला आरोपी भाई पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी देवीलाल पुत्र स्व. नाथु मीणा निवासी फुटापाणा कुराबड़ ने 3 जून को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 2 जून की शाम वह और उसका छोटा भाई सुरज मजदूरी से लौटे थे। उसी दौरान उनके बड़े भाई हमेरा उर्फ हमेरलाल ने शराब के नशे में दोनों भाइयों से झगड़ा किया और सुरज के सिर पर लोहे के पाइप से वार कर दिया, जिससे सूरज गंभीर रूप से…
Read More
अपहरण के बाद की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अपहरण के बाद की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर, 7 जून : जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए वृद्ध व्यक्ति का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार प्रार्थी मुकेश पुत्र थावरचन्द धांगी निवासी पीपलीमाला ने 4 जून को झाड़ोल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता थावरचन्द 1 जून को इलाज के लिए रूपलाल की भैंस देखने गए थे। वापसी में रूपलाल ने उन्हें सोहनलाल के टेंपो में मगवास भेजा, लेकिन गणेशपुरा में मोहनलाल पुत्र भूरा वडेरा निवासी खाखद्ध फला गोपीर झाड़ोल…
Read More
संगठन की मजबूती के लिए रीढ़ बनना जरूरी, दर्शक नहीं

संगठन की मजबूती के लिए रीढ़ बनना जरूरी, दर्शक नहीं

लघु उद्योग भारती की कलड़वास इकाई की प्रथम बैठक उदयपुर, 7 जून। “संगठन तभी सशक्त होता है जब प्रत्येक सदस्य स्वयं को उसकी रीढ़ माने। संवाद, समर्पण और संरचना संगठन की तीन आधारशिलाएं हैं।” यह बात लघु उद्योग भारती की नवगठित कलड़वास इकाई की प्रथम बैठक में उभर कर आई। इकाई के नए अध्यक्ष बाबू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित प्रदेश मीडिया प्रमुख तरुण दवे ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केवल उपस्थित न रहें, बल्कि संगठन के भावनात्मक और नैतिक ढांचे में रीढ़ बनें। बैठक में महानगर इकाई अध्यक्ष राजेन्द्र सुराणा…
Read More
राजसमंद : सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ का मेड़ता एवं डेगाना विधानसभा क्षेत्रों का दौरा

राजसमंद : सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ का मेड़ता एवं डेगाना विधानसभा क्षेत्रों का दौरा

राजसमंद। सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने आज मेड़ता और डेगाना विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। दौरे की शुरुआत उन्होंने कुड़की (मीरा बाई की जन्मस्थली) से की, जहाँ उन्होंने पूजा-अर्चना कर अपने क्षेत्र की जनता के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इसके पश्चात वे रियाबड़ी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर मेड़ता सिटी विधायक श्री लक्ष्मणराम कलरू भी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने शिक्षा पर अपने विचार रखते हुए कहा की शिक्षा सबसे बड़ा दान होता है, और यह एक पुण्य कार्य है। जो शिक्षा में योगदान देता…
Read More
error: Content is protected !!