Breaking News

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत् जागरण रैली एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन 

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत् जागरण रैली एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन 

 (प्रतीक जैन) खेरवाड़ा,उपखण्ड खेरवाडा में एसडीएम सत्य नारायण विश्नोई के निर्देशन में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत् सोमवार को ग्राम पंचायत झुथरी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसके अन्तर्गत जन जागरण रैली, पांरपरिक गीतों द्वारा बुझडा बांध से पंचायत की ओर रैली निकाली गई जिसमें बुझडा बांध की पॉल पर साफ-सफाई, पिपल पूजन, पौधारोपण हेतु खड़डें तैयार किए गए, जल संरक्षण- जल अभियान संकल्प, श्रमदान एवं नर्सरी का अवलोकन कार्य किया गया। सोमवार को आयोजित समस्त कार्यक्रम की अध्यक्षता संगीता देवी सरपंच ग्राम पंचायत झुथरी द्वारा की गई। मुख्य अतिथि मदनलाल लौहार विकास अधिकारी पंचायत समिति…
Read More
तीन भाई बहनों की कागदर डैम के बेक वाटर में डूबने से दर्दनाक मौत : भैंस को ढूंढते हुए गए थे बेक वाटर क्षेत्र पर

तीन भाई बहनों की कागदर डैम के बेक वाटर में डूबने से दर्दनाक मौत : भैंस को ढूंढते हुए गए थे बेक वाटर क्षेत्र पर

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, थाना क्षेत्र खेरवाड़ा के गबार फला लराठी में हृदय विदारक घटना सामने आई है। बताया जाता है कि गबार फला निवासी दिनेश पुत्र गला मीणा के तीन बच्चे घर की भैंस गुम हो जाने से भैंस को ढूंढने के लिए रविवार देर शाम कागदर डैम के बेक वाटर क्षेत्र की ओर गए थे। वे पुनः घर को नहीं लौटे। देर रात तक परिजनों ने तीनो बच्ची को ढूंढने के प्रयास किए पर कोई सफलता नहीं मिली। मजदूरी पर जाने वाले मजदूरों को सुबह दो बच्चों की लाश तालाब में तैरती नजर आई जिसकी सूचना पर ग्रामीण इकट्ठा…
Read More
बांसवाड़ा : घाटोल पंचायत समिति उपचुनाव में भाजपा की दमदार जीत, ज़िला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी के क्षेत्र में मिली ऐतिहासिक सफलता

बांसवाड़ा : घाटोल पंचायत समिति उपचुनाव में भाजपा की दमदार जीत, ज़िला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी के क्षेत्र में मिली ऐतिहासिक सफलता

बांसवाड़ा, 9 जून — घाटोल पंचायत समिति के वार्ड एक में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज कर राजनीतिक माहौल में हलचल मचा दी है। रविवार को हुए उपचुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी के कीर्तिश भोई ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारत आदिवासी पार्टी के सुरेश कुमार बरगोट को 501 वोट से हराया कांग्रेस के प्रताप भाई तीसरे नंबर पर रहे। इस जीत को भाजपा के लिए न केवल एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, बल्कि यह पार्टी के ज़िला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी की संगठनात्मक दक्षता और क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ का प्रमाण भी…
Read More
स्पा सेंटर ब्लैकमेलिंग रैकेट का भंडाफोड़: एडिटेड वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला दलाल गिरफ्तार

स्पा सेंटर ब्लैकमेलिंग रैकेट का भंडाफोड़: एडिटेड वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला दलाल गिरफ्तार

स्पा में चोरी-छिपे बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये की मांगी फिरौती • पुलिस ने दलाल को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश तेज की • स्पा संचालिका को धमकाकर मानसिक प्रताड़ना दी, आत्महत्या के लिए किया मजबूर उदयपुर, 7 जून। उदयपुर जिले की सूरजपोल थाना पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के एक सनसनीखेज मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। एक स्पा सेंटर के एडिटेड वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ₹1 लाख की उगाही का प्रयास करने वाले एक दलाल हेमंत बजाज पुत्र ख्याली राम निवासी वार्ड नंबर 7 थाना नाई उदयपुर…
Read More
श्री दिगम्बर जैन दशा हूमड़ समाज के 58 चिकित्सकों को किया सम्मानित

श्री दिगम्बर जैन दशा हूमड़ समाज के 58 चिकित्सकों को किया सम्मानित

उदयपुर। श्री दिगम्बर जैन दशा हूमड़ समाज उदयपुर की ओर से बलीचा स्थित होटल रामी रॉयल में आयोजित एक समारोह में समाज के चिकित्सकांे को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष रमेश शाह ने बताया कि समारोह में समाज के 58 चिकित्सक को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज एवं संरक्षक, पूर्व अध्यक्ष हूमड़ जैन समाज ट्रस्ट इंदौर के विपिन गांधी और डायरेक्टर अरावली हॉस्पिटल अध्यक्ष भारतीय चिकित्सा संघ उदयपुर के डॉक्टर आनंद गुप्ता थे। कार्यक्रम में पैनासोनिक के अमित वर्मा और कियान एलिगेंस के फाउंडर पारस जैन भी भी मौजूद थे। समाज प्रमुख अशोक शाह…
Read More
बेटियों में अब भावनात्मक सशक्तीकरण की जरूरत : बाहेती

बेटियों में अब भावनात्मक सशक्तीकरण की जरूरत : बाहेती

माहेश्वरी समाज का सामाजिक सरोकारों को समर्पित ‘मंथन’ का प्रथम सोपान सम्पन्न उदयपुर, 8 जून। समाज की बदलती संरचना और सामाजिक चुनौतियों के परिप्रेक्ष्य में माहेश्वरी समाज ने एक सशक्त पहल करते हुए सामाजिक चेतना को जागृत करने की दिशा में ‘मंथन – समस्या से समाधान तक’ शृंखला का आरम्भ किया। उदयपुर नगर माहेश्वरी युवा संगठन एवं माहेश्वरी फ्रेंड्स समिति, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को देवाली फतेहपुरा स्थित विद्या भवन ऑडिटोरियम में इस विचारगोष्ठी का प्रथम सोपान सम्पन्न हुआ। संगठन अध्यक्ष मयंक मूंदड़ा ने बताया कि यह शृंखला समाज में व्याप्त ज्वलंत समस्याओं पर खुली चर्चा कर समाधान…
Read More
तालाब पर अतिक्रमण विवाद में मारपीट

तालाब पर अतिक्रमण विवाद में मारपीट

उदयपुर, 8 जून : जिले के घासा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मांगथला तालाब क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार हिरणमगरी सैक्टर—3 निवासी भारत सुहालका पुत्र रतनलाल सुहालका ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह अपनी जमीन पर मौजूद था, तभी भगवानलाल डांगी और पप्पुलाल डांगी समेत कुल 7 लोगों ने बिना अनुमति के जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे थप्पड़ और मुक्कों से पीटा। घटना 7 जून को दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित ने बताया कि हमलावर जबरन उसकी जमीन…
Read More
नकली होलोग्राम व लेबल की प्रतिबंधित शराब बरामद – 3 गिरफ्तार

नकली होलोग्राम व लेबल की प्रतिबंधित शराब बरामद – 3 गिरफ्तार

आबकारी निरोधक दल की बडी कार्यवाही अनुमानित 15 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद नकली होलोग्राम व लेबल की अवैध शराब सप्लाई के नेटवर्क पर कार्यवाही होटल मेरियट में नकली होलोग्राम व लेबल की अवैध शराब बरामदगी के बाद कार्यवाही का दौर जारी उदयपुर, 8 जून। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा बीते दिनों उदयपुर की प्रतिष्ठित होटल मेरियट में अन्य राज्य की प्रतिबंधित शराब पर सस्ती शराब के होलोग्राम व लेबल की शराब बरामदगी के प्रकरण की…
Read More
उदयपुर चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी में निर्वाचन पर सुर-साधकों और क़लमकारों द्वारा मुकेश माधवानी सम्मानित

उदयपुर चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी में निर्वाचन पर सुर-साधकों और क़लमकारों द्वारा मुकेश माधवानी सम्मानित

उदयपुर। आज अशोका पैलेस स्थित मधुश्री ऑडिटोरियम में सुरों की मण्डली, लफ़्ज़ों की महफ़िल तथा स्नेहीजनों ने सुरों की मण्डली के संस्थापक और संरक्षक  मुकेश माधवानी के उदयपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एवं इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता मनमोहन भटनागर ने की. कार्यक्रम का संचालन नूतन वेदी, चेतना जैन और कमल प्रकाश मेहता ने किया. संस्थान की प्रेस विज्ञप्ति में कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन श्री अरिहंत मिनरल के प्रोपराइटर और सुरों की मण्डली के कार्यकारी सदस्य दिलीप जैन, कैलाश कैवल्या, चेतना जैन…
Read More
अलका जोशी गुर्जर गौड़ महिला सभा की राष्ट्रीय विधि मंत्री बनी

अलका जोशी गुर्जर गौड़ महिला सभा की राष्ट्रीय विधि मंत्री बनी

उदयपुर। अखिल भारत वर्षीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी उज्जैन ने वर्ष 2025 से 2029 तक की अपनी कार्यकारणी की घोषणा करते हुए उदयपुर की एडवोकेट श्रीमती अलका जोशी को विधि मंत्री नियुक्त किया हे।उनके साथ उदयपुर से श्रीमती चंद्रकला शर्मा मीडिया सह प्रभारी श्रीमती भावना तिवारी को महासचिव, श्रीमती कुसुम उपाध्याय को शिक्षा मंत्री,श्रीमती संगीता आचार्य को उपमंत्री,श्रीमती सीमा चाष्टा को जनगणना मंत्री श्रीमती कल्पना आचार्य को उपमंत्री, नियुक्त किया हे। स्थानीय समाजजनों में इन सभी के मनोनयन से हर्ष की लहर दौड़ गई। सभी ने इसके लिए महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष…
Read More
error: Content is protected !!