Breaking News

राघव भटनागर अध्यक्ष,ललिता पुरोहित सचिव एवं राजेश चुध सहायक प्रान्तपाल बनें

राघव भटनागर अध्यक्ष,ललिता पुरोहित सचिव एवं राजेश चुध सहायक प्रान्तपाल बनें

उदयपुर। रोटरी क्लब उदय की आज एक निजी होटल में बैठक आयोजित की गई। जिसमंे वर्ष 2025-26 के लिये वरिष्ठ सदस्य राघव भटनागर अध्यक्ष, ललिता पुरोहित सचिव मनोनीत की गई। इसेे अलावा क्लब के पूर्वाध्यक्ष राजेश चुघ को प्रान्तपाल ने राजेश चुघ को सहायक प्रान्तपाल मनोनीत किया। नवगठित कार्यकारिणी का कार्यकाल 1 जुलाई से प्रारम्भ होगा।
Read More
द चेंजमेकर्स- द जर्नी बिहाइंड द सक्सेस कॉफी टेबल का बुक का चौथा संस्करण शीघ्र

द चेंजमेकर्स- द जर्नी बिहाइंड द सक्सेस कॉफी टेबल का बुक का चौथा संस्करण शीघ्र

उदयपुर। एम स्क्वायर प्रकाशन की ओर से शीघ्र ही चेंज मेकर्स कॉफी टेबल बुक का चौथा संस्करण प्रकाशित किया जायेगा। जिसके पोस्टर का विमोचन दौलतगढ़ रिसोर्ट में आयोजित एक समारोह में किया गया। प्रकाशक मुकेश माधवानी ने बताया कि द चेंजमेकर्स- द जर्नी बिहाइंड द सक्सेस’ कॉफी टेबल बुक उदयपुर के कुछ महान ’व्यवसायी’ की जीवन यात्रा को दर्शाएगी। इस कॉफी टेबल बुक का उद्देश्य समाज में उनके योगदान को पहचानना है। इसमें ’30’ सम्मानित उद्यमियों की जीवनी होगी। जिन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और सृजन के बल पर सभी कठिनाइयों का सामना करते हुए बड़ी सोच रखते और बड़ी उपलब्धि…
Read More
सामूहिक प्रयासों से ही होगा सिकल सेल एनीमिया का उन्मूलन – टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी

सामूहिक प्रयासों से ही होगा सिकल सेल एनीमिया का उन्मूलन – टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी

विश्व सिकल सेल दिवस पर उदयपुर में हुआ राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम मरीजों की निःशुल्क स्क्रीनिंग युनिक डिस्एबिलिटी आईडी सर्किफिकेट वितरित उदयपुर, 19 जून। विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत महाराणा भूपाल राजकीय अस्पताल, उदयपुर स्थित सेंटर ऑफ कम्पीटेंस फॉर सिकल सेल डिजीज़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम गुरूवार को आरएनटी सभागार में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। समारोह में उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, एनएचएम से ब्लड सेल प्रभारी मनीष चौधरी, संयुक्त निदेशक प्रकाश चन्द्र शर्मा, तथा…
Read More
हिस्ट्रीशीटर की ड्रग्स से कमाई संपत्ति कुर्क, दो मंजिला मकान, कार व बाइक जब्त

हिस्ट्रीशीटर की ड्रग्स से कमाई संपत्ति कुर्क, दो मंजिला मकान, कार व बाइक जब्त

उदयपुर, 19 जून : पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए NDPS एक्ट के तहत हिस्ट्रीशीटर विष्णु सेन उर्फ मुकेश सेन की अवैध संपत्तियां कुर्क कर दी हैं। यह उदयपुर जिले में इस धारा के अंतर्गत पहली सफल कानूनी कार्रवाई है, जो मादक तस्करी के खिलाफ एक सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रैन्स कर इसकी जानकारी दी। एसपी के अनुसार विष्णु सेन (55) मूल निवासी भरतपुर का है और वर्तमान में आमेट भवन ब्रह्मपोल दरवाजा क्षेत्र में रह…
Read More
आरएनटी मेडिकल कॉलेज में करंट लगने से डॉक्टर की मौत, 600 रेजिडेंट्स हड़ताल पर

आरएनटी मेडिकल कॉलेज में करंट लगने से डॉक्टर की मौत, 600 रेजिडेंट्स हड़ताल पर

उदयपुर, 19 जून : शहर के रवीन्द्रनाथ टैगोर (RNT) मेडिकल कॉलेज में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में डॉक्टर की करंट लगने से मौत हो गई। खेरवाड़ा में पोस्टेड डॉक्टर रवि शर्मा (35) हॉस्टल में वाटर कूलर से पानी भरते समय करंट की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उन्हें एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर रवि अपने चचेरे भाई और रेजिडेंट डॉक्टर प्रशांत शर्मा के साथ हॉस्टल में रुके हुए थे। हादसे के वक्त प्रशांत नाइट ड्यूटी पर थे। बताया जा रहा है कि वाटर कूलर को लेकर पहले भी…
Read More
रजत रथ आज उतरेगा जगदीश चौक प्रांगण में 

रजत रथ आज उतरेगा जगदीश चौक प्रांगण में 

उदयपुर। आगामी 27 जुन शुक्रवार को ठाकुरजी श्रीश्री 1008श्री जगन्नाथ रायजी की रथयात्रा महोत्सव हेतु, पिछले डेढ माह से अर्बुदा हैण्डीक्राफ्ट के गोपालजी सुथार, किशनलाल सुथार तथा चौहान हेण्डीक्राफ्टस के कमल चौहान के दिशा-निर्देश द्वारा रजत रथ की साफ-सफाई कार्य तथा कैलाश मेघवालव कैलाश जीनगर द्वारा घोडा की सजावट की सम्पन्नता बाद आज 20 जुन 2025 शुक्रवार को सन्ध्या आरती के पश्चात जगदीश चौक प्रांगण को गौमूत्र-गंगा जल से छिड़काव कर शुद्धिकरण किया जायेगा। ठाकुरजी जगन्नाथरायजी के निज मन्दिर से रजत रथ की गणेशजी स्वरूप को हर्षोल्लाष गाजे-बाजे साथ जगदीश चौक प्रांगण में विराजमान कर, विधि-विधान मंत्रोच्चार से गणपति पूजन…
Read More
प्रतापगढ़ : प्रेमिका की हत्या कर शव दफनाने वाला कातिल 12 घंटे में गिरफ्तार

प्रतापगढ़ : प्रेमिका की हत्या कर शव दफनाने वाला कातिल 12 घंटे में गिरफ्तार

प्रतापगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : प्रतापगढ़  19 जून। प्रतापगढ़ पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए प्रेमिका की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने वाले आरोपी को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह त्वरित कार्रवाई एसपी विनीत कुमार बंसल के कुशल निर्देशन में की गई। एसपी बंसल ने बताया कि मामला धरियावद थाना क्षेत्र का है, बुधवार को खानीया मीणा पुत्र भेरिया ने अपनी 19 वर्षीय बेटी भुला मीणा के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। खानीया ने बताया कि उनकी बेटी 12 जून को अपनी बहन के घर मूंग की…
Read More
यूडीए ने भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त कराई 18 करोड़ की तीन बीघा भूमि

यूडीए ने भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त कराई 18 करोड़ की तीन बीघा भूमि

अम्बेरी हाईवे किनारे जेसीबी व मजदूरों की मदद से ध्वस्त किए कई पक्के कच्चे निर्माण राजेश वर्मा उदयपुर, 19 जून। शहर से सटे अम्बेरी हाईवे पर भूमाफियाओं द्वारा करीब 18 करोड़ रुपए कीमत की भूमि पर अवैध कब्जा करके उस पर करवाए गए पक्के कच्चे निर्माण को उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने गुरुवार को दिनभर कार्रवाई करते हुए ध्वस्त किया। यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि राजस्व ग्राम अम्बेरी में 713, 714, 715 नगर विकास प्रन्यास उदयपुर के नाम दर्ज भूमि पर कुछ लोगों और भूमाफियाओं ने अवैध निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया था। मौके पर पिछले एक-दो वर्ष…
Read More
भगवान जगन्नाथ स्वामी की विशाल रथ यात्रा में शामिल भक्तगण मेवाड़ी परिधान तथा महिलाएं केसरिया साड़ी पहनकर साथ चलेगी

भगवान जगन्नाथ स्वामी की विशाल रथ यात्रा में शामिल भक्तगण मेवाड़ी परिधान तथा महिलाएं केसरिया साड़ी पहनकर साथ चलेगी

उदयपुर, 19 जून, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति उदयपुर द्वारा 27 जून को जगदीश मंदिर से दोपहर 3:00 बजे निकलने वाली भगवान जगन्नाथ स्वामी की विशाल रथ यात्रा में शामिल भक्त मेवाड़ के पारंपरिक परिधान मेवाड़ी पगड़ी धोती और कुर्ते में होंगे वहीं महिलाएं केसरिया साड़ी पहनकर शोभायात्रा में भजन गाती हुई चलेगी,वही ठाकुर जी के चांदी के रथ को खींचने के लिए भक्तगण नंगे पाँव तथा मेवाड़ी परिधान पहन कर जगन्नाथ स्वामी की जय जयकार करते हुए चलेंगे.  समिति के प्रवक्ता राजेंद्र सेन ने बताया कि 27 जून को भगवान जगन्नाथ स्वामी की जगदीश चौक से निकलने वाली  विशाल…
Read More
जयपुर में आयोजित होने वाले आठवें कैटरिंग एक्स्पों का आगाज उदयपुर से

जयपुर में आयोजित होने वाले आठवें कैटरिंग एक्स्पों का आगाज उदयपुर से

उदयपुर। जयपुर में 22,23,24, अगस्त को होने वाले आठवें एक्स्पों का आगाज आज उदयपुर में उदयपुर कैटरिंग डीलर समिति के तत्वाधान में और ऑर्बिट रिसोर्ट में आयोजित किया गया जयपुर से पधारे जयपुर कैटरिंग समिति के अध्यक्ष मनोज जी सेवानि ने बताया कि यह जयपुर में आठवीं बार कैटरिंग और टेंट के व्यापारी भाइयों की सुविधा के लिए एक ही छत के नीचे सभी तरह की खरीदारी करने व नई तकनीक की जानकारी प्रदर्शित करने के लिए यह एक्सपो आयोजित किया गया है सचिव नितिन जी पोपली ने कहा कि कैटरिंग के व्यवसाय में आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर…
Read More
error: Content is protected !!