Breaking News

डॉ. स्वीटी छाबड़ा को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3056 का “बेस्ट आउटस्टैंडिंग डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर” सम्मान

डॉ. स्वीटी छाबड़ा को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3056 का “बेस्ट आउटस्टैंडिंग डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर” सम्मान

उदयपुर। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3056 द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए डॉ. स्वीटी छाबड़ा को “बेस्ट आउटस्टैंडिंग डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर” सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान डिस्ट्रिक्ट चेयर-विमेन इन रोटरी के रूप में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व एवं समाजसेवा के लिए प्रदान किया गया। डॉ. स्वीटी छाबड़ा के नेतृत्व में रोटरी क्लब दृष्टि द्वारा चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत 700 बावड़ियों एवं मंदिरों की साफ-सफाई और संरक्षण का कार्य सफलतापूर्वक किया गया। यह अभियान उदयपुर, बांसवाड़ा, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तथा उदयपुर से लगभग 55 किलोमीटर दूर स्थित थाना गांव में चलाया गया। डॉ. स्वीटी छाबड़ा ने उन्होंने विशेष…
Read More
रोटरी क्लब मेवाड़ ने किया डॉक्टर्स व चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट का सम्मान

रोटरी क्लब मेवाड़ ने किया डॉक्टर्स व चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट का सम्मान

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर मेवाड़ द्वारा डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. आर.एल. सुमन एवं उनकी टीम का सम्मान किया गया। वहीं लेखा एवं वित्तीय क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए सुरेश जैन तथा सीए संदीप लोधा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. हिमांशु गुप्ता ने कहा कि रोटरी क्लब उदयपुर मेवाड़ समाजहित एवं सेवा कार्यों के लिए सदैव अग्रणी रहा है। चिकित्सकों की सुरक्षा, सम्मान और समाज में सकारात्मक जागरूकता के लिए…
Read More
समाज और राष्ट्र निर्माण के दो मजबूत स्तंभों को रोटरी का सम्मानः 21 चिकित्सक व 13 सीए हुए सम्मानित

समाज और राष्ट्र निर्माण के दो मजबूत स्तंभों को रोटरी का सम्मानः 21 चिकित्सक व 13 सीए हुए सम्मानित

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर ने डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान को सम्मान देते हुए रोटरी बजाज भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में शहर के 21 प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं 13 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का अभिनंदन किया। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.के. कौशिक थे। अपने संबोधन में डॉ. कौशिक ने कहा कि चिकित्सक और चार्टर्ड अकाउंटेंट दोनों ही समाज की प्रगति के महत्वपूर्ण आधार हैं। जहां चिकित्सक लोगों के जीवन और स्वास्थय की रक्षा करते हैं, वहीं सीए देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।…
Read More
लायंस क्लब उदयपुर अरावली ने किया चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान

लायंस क्लब उदयपुर अरावली ने किया चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान

उदयपुर, 2 जुलाई। लायंस क्लब उदयपुर अरावली की ओर से डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर 9 चिकित्सकों तथा 5 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए क्लब अध्यक्ष रेखा जैन ने कहा कि डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट एक दूसरे के पूरक हैं। जहां डॉक्टर लोगों के शारीरिक स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं, वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट वित्तीय व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकाल के प्रथम दिन इस प्रकार का सम्मान समारोह आयोजित हमारा सौभाग्य है तथा अन्य संस्थाओं को भी ऐसे आयोजन कर समाज के प्रेरणास्रोत…
Read More
38 दिनों से बंद है अस्पताल की भोजनशाला, जरूरतमंद हो रहे परेशान, राशन हो रहा खराब

38 दिनों से बंद है अस्पताल की भोजनशाला, जरूरतमंद हो रहे परेशान, राशन हो रहा खराब

-मरीजों व परिजनों को बाहर दुकान पर जाकर खाने की मजबूरी -प्रशासन ने भोजनशाला चालू करवाने का दिया आश्वासन, लेकिन कई दिन बीत गए उदयपुर। महाराणा भूपाल चिकित्सालय परिसर में मरीजों और उनके परिजनों को 8 वर्षों से निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने वाली भोजनशाला पिछले 38 दिनों से बंद पड़ी है। 25 मई को शॉर्ट सर्किट से गैस सिलेंडर में आग लगने की छोटी सी घटना के बाद सुरक्षा कारणों से भोजनशाला को बंद कर दिया गया था, जिसके बाद से हजारों जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों को भोजन के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संस्थान पदाधिकारियों…
Read More
डॉक्टर्स डे पर संगिनी मैन उदयपुर की ओर से 15 डॉक्टर का सम्मान किया गया

डॉक्टर्स डे पर संगिनी मैन उदयपुर की ओर से 15 डॉक्टर का सम्मान किया गया

उदयपुर । आज डॉक्टर्स डे पर संगिनी मैन उदयपुर की ओर से महाराणा भूपाल चिकित्सालय के जनाना वार्ड में सेवाएं दे रहे ,डॉ का सम्मान करने का संगिनी मैन को सौभाग्य मिला -डॉ सुशीला खोईवाल, डॉ सुनीता शेखावत, डॉ देवेंद्र वर्मा, डॉ उदिता नथानी डॉ बसंत जी,,डॉ सुधा गांधी, डॉ राधा रस्तोगी, डॉबबीता कावत,डॉ सावित्री वर्मा,  डॉ रेनू जी इसके साथ नर्सिंग अधीक्षक निर्मला सोलंकी,सी पी बेद,कुसुम मोरी, गायत्री शर्मा, सुजा ओमन का सम्मान करने का सौभाग्य मिला   संगिनी मैन की अध्यक्ष लक्ष्मी कोठारी ने बताया कि सभी डॉक्टर का स्वागत तिलक लगाकर,मुंह मिठकरा कर,ऊपरना पहना कर पौधे देकर…
Read More
बाल योगी सूर्याक्ष शर्मा ने फतहसागर की पाल पर 126 सूर्यनमस्कार चक्र कर सभी को किया रोमांचित

बाल योगी सूर्याक्ष शर्मा ने फतहसागर की पाल पर 126 सूर्यनमस्कार चक्र कर सभी को किया रोमांचित

"मंच से 126 सूर्यनमस्कार चक्र कराने वाले बाल योगी सूर्याक्ष शर्मा को पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) वार सिंह ने गोद में उठाकर किया सम्मानित" "स्वस्थ नोनिहाल, स्वस्थ भारत" उदयपुर। राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार, पतंजलि योग समिति उदयपुर, सुकृपा फाउंडेशन एवं स्वास्थ्य सेतु के संयुक्त तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर विश्व विख्यात फतहसागर की पाल पर आयोजित निःशुल्क 126 सूर्यनमस्कार महाआयोजन में 7 वर्षीय बाल योगी सूर्याक्ष शर्मा ने मंच से 126 सूर्यनमस्कार चक्रों का प्रदर्शन कर उपस्थित हजारों योग प्रेमियों को रोमांचित कर मंत्रमुग्ध कर दिया। अल्पायु में ही योग के प्रति…
Read More
डॉक्टर्स डे पर सुरों की महफिल सजी, ‘सूरों की मण्डली’ ने बांधा संगीत का समां

डॉक्टर्स डे पर सुरों की महफिल सजी, ‘सूरों की मण्डली’ ने बांधा संगीत का समां

42 सुरसाधकों की शानदार प्रस्तुतियों से मधुश्री बैंक्वेट हॉल देर रात तक मधुर स्वरों से गूंजता रहा उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था सूरों की मण्डली द्वारा डॉक्टर्स डे के अवसर पर मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस में आयोजित संगीतमय संध्या यादगार बन गई। इस विशेष आयोजन में चिकित्सकों और संगीत प्रेमियों ने एक मंच पर अपनी मधुर प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में शहर के चिकित्सकों एवं सुरसाधकों ने एक से बढ़कर एक सदाबहार गीत प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया…
Read More
बीसीआई अल्फा की ऑफिशियल बिजनेस मीटिंग 6 जुलाई को

बीसीआई अल्फा की ऑफिशियल बिजनेस मीटिंग 6 जुलाई को

बिजनेस नेटवर्किंग, फेलोशिप और नए ग्रोथ अवसरों का बनेगा सशक्त मंच उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) अल्फा चैप्टर की ऑफिशियल बिजनेस मीटिंग का आयोजन 6 जुलाई 2026 (सोमवार) को प्रातः 8:00 बजे रेडिसन ग्रीन, लेकसिटी मॉल, अशोक नगर, उदयपुर में होगा। यह बैठक शहर के उद्यमियों, उद्योगपतियों, व्यापारियों एवं प्रोफेशनल्स को एक ही मंच पर जोड़ते हुए बिजनेस नेटवर्किंग, फेलोशिप, क्वालिटी रेफरल्स और नए व्यावसायिक अवसरों का माध्यम बनेगी। बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई केवल एक बिजनेस नेटवर्क नहीं, बल्कि विश्वास, सहयोग और दीर्घकालिक व्यावसायिक संबंधों पर आधारित एक सशक्त बिजनेस कम्युनिटी है। यहां…
Read More
पशु चिकित्सकों की होती है दोहरी भूमिका – पशु स्वास्थ्य एवं मानव स्वास्थ्य

पशु चिकित्सकों की होती है दोहरी भूमिका – पशु स्वास्थ्य एवं मानव स्वास्थ्य

उदयपुर 01 जुलाई। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चार्टड अकाउन्टेन्ट सतीश जैन रहे। दिनेश गुर्जर और विजय खटीक ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपनिदेशक डाॅ. द्वारकाप्रसाद गुप्ता ने कहा कि पशुपालन में पशु चिकित्सकों की दोहरी भूमिका होती है। पशु चिकित्सक की पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति ही नहीं अपितु मानव स्वास्थ्य के प्रति भी जिम्मेदारी होती है। डॉ. गुप्ता के अनुसार पशुओं में कई रोग होते है जो पशुओं से मानव में तीव्रता से  उनके सम्पर्क में आने एवं…
Read More
error: Content is protected !!