Breaking News

दस फिट लम्बे अजगर को ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

दस फिट लम्बे अजगर को ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, तहसील के भाटकी ग्राम पंचायत में रमेश पुत्र धूला के घर के पास 10 फीट लंबा अजगर पकड़ा गया जिसमें मुख्य भूमिका वर्तमान शिक्षक और पूर्व वनकर्मी मनीष गरासिया और वर्तमान वन विभाग कर्मचारी शंभू सिंह गरासिया एवं साथी भेरू सिंह शिक्षक ने निभाई । स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता परेश पटेल ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग अजगर को बोरे में बंद कर रेस्क्यू करके जावली के जंगलों में छोड़ा गया।
Read More
विद्यानिकेतन प्राथमिक विद्यालय का थाणा गाँव में शुभारंभ

विद्यानिकेतन प्राथमिक विद्यालय का थाणा गाँव में शुभारंभ

  (प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, थाणा गाँव में विद्या भारती संस्थान, उदयपुर द्वारा संचालित विद्यानिकेतन प्राथमिक विद्यालय का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आरंभ गायत्री परिवार द्वारा यज्ञ एवं पूजन के साथ हुआ।मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी रहे, अध्यक्षता पूर्व विधायक नानालाल अहारी ने की। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली, सह प्रांत कार्यवाह नारायण लाल गमेती एवं विद्या भारती जिला सचिव कालूलाल चौबीसा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।अतिथियों का परिचय धर्म जागरण के पदाधिकारी पन्ना लाल मीणा ने प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य रमा पानेरी, विमल कोठारी, अमृत लाल पंचाल व अन्य समिति सदस्यों द्वारा पारंपरिक स्वागत किया…
Read More
मावली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन

मावली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन

फतहनगर .  उदयपुर जिले के मावली में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल के नाम एसडीएम रमेश सीरवी को ज्ञापन सौपा गया जिसमें बताया कि  मावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भानसोल में सांसद एंव विधायक प्रतिनिधि की उपस्थिति में लोकार्पण कार्यक्रमो मे गांव की प्रथम नागरिक महीला सरपंच को आमंत्रित नही किया गया। यह नारी का घोर अपमान है। इस कार्यकम मे सभी एक ही पार्टी के पदाधिकारीयो को ही आमंत्रित किया है। अन्य दलो के निर्वाचित विधायक एंव प्रधान एंव सरपंच तक को आमंत्रित नहीं किया…
Read More
रथयात्रा की गरिमा और व्यवस्थाएं बनाए रखने में करें सहयोग : जिला मजिस्ट्रेट

रथयात्रा की गरिमा और व्यवस्थाएं बनाए रखने में करें सहयोग : जिला मजिस्ट्रेट

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 27 को शांति और सौहार्द के साथ सुव्यवस्थित रूप से निकले रथयात्रा - जिला पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर तैयारी बैठक उदयपुर, 24 जून। आगामी 27 जून को प्रस्तावित भगवान जगन्नाथ रथयात्रा को सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित कराने को लेकर जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता और पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार शाम कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें रथ यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं, सुरक्षा बंदोबस्त, यातायात व्यवस्था आदि पर सुझाव आमंत्रित करते हुए आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। प्रारंभ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा ने सभी का स्वागत करते हुए…
Read More
रूपसागर तालाब पेटे में 7 बाउंड्रीवॉल, 1 प्लींथ लेवल व 3 मकान ध्वस्त

रूपसागर तालाब पेटे में 7 बाउंड्रीवॉल, 1 प्लींथ लेवल व 3 मकान ध्वस्त

-यूडीए ने की तालाब का स्वरुप बिगाड़ने के खिलाफ कार्रवाई उदयपुर, 24 जून। शहर के राजस्व गांव आयड़ में रूपसागर तालाब के पेटे में बिना अनुमति किए जा रहे अवैध पक्के निर्माण करने के खिलाफ उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने मंगलवार को भारी लवाजमे के साथ पहुंचकर कार्रवाई की। मौके पर करीब एक दर्जन अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि राजस्व ग्राम आयड़ स्थित रूपसागर तालाब पेटा की भूमि पर किसी भी प्रकार के पक्के निर्माण की अनुमति नहीं है। उक्त भूमि पर लोगों द्वारा पक्की चार दीवारी एवं पक्के निर्माण किए जा रहे…
Read More
किसानों ने गांवों से आकर उदयपुर में कलेक्ट्री पर किया प्रदर्शन

किसानों ने गांवों से आकर उदयपुर में कलेक्ट्री पर किया प्रदर्शन

-सात वर्षों का अफीम डोडा चूरा मांगने के नोटिस का विरोध, फार्म-सी भरवाकर समाधान कराने की मांग उदयपुर, 24 जून। जिले के मावली, वल्लभनगर, भींडर, कानोड़ के किसानों ने अफीम डोडा चूरा के निरस्तीकरण की मांगों को लेकर मंगलवार को उदयपुर जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही एडीएम (प्रशासन) और उसके बाद आबकारी आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। मावली, वल्लभनगर, भींडर, कानोड़ से बड़ी संख्या में किसान मंगलवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचते हुए टाउन हाल प्रांगण में एकत्रित हुए। वहां से रैली निकालते हुए देहलीगेट होते हुए कलेक्ट्री पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।…
Read More
लोकतंत्र सैनानियों व आश्रितों का सम्मान समारोह 25 को

लोकतंत्र सैनानियों व आश्रितों का सम्मान समारोह 25 को

जिला कलक्टर ने ली तैयारी बैठक उदयपुर, 24 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार 25 जून को प्रदेश भर में लोकतंत्र सैनानियों एवं आश्रितों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। उदयपुर में लोकतंत्र सैनानियों का सम्मान समारोह बुधवार शाम 6 बजे आरटीडीसी की होटल कजरी में जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य में होगा। जिला कलक्टर नमित मेहता ने मंगलवार सुबह कलक्ट्रेट कक्ष में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व एडीएम सिटी वारसिंह ने अवगत कराया कि उदयपुर में 49 लोकतंत्र सैनानी तथा 5 आश्रितों सहित कुल 54 का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम को…
Read More
ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर हुए शिविर, आमजन को हाथों हाथ मिली राहत

ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर हुए शिविर, आमजन को हाथों हाथ मिली राहत

पं दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़े का आगाज संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर ने किया शिविरों का निरीक्षण, दिए निर्देश उदयपुर, 24 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील पहल के तहत समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान कर उसका जीवन स्तर उंचा उठाने की मंशा से प्रदेश भर में  मंगलवार से पं दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़े का आगाज हुआ। उदयपुर जिले में भी पहले दिन प्रत्येक तहसील की दो से तीन ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित हुए। इसमें राजस्व, बिजली, पानी सहित सभी विभागों की 63 से अधिक सेवाएं मौके पर…
Read More
राजनारायण बनाम इंदिरा गांधी के फैसले ने बदली राजनीति की राह

राजनारायण बनाम इंदिरा गांधी के फैसले ने बदली राजनीति की राह

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय आपातकाल के पचास वर्ष पूर्ण 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह काला दिन माना जाता है, जिस दिन से इक्कीस माह के लिये विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में सत्तारूढ दल ने अपनी कुर्सी सुरक्षित रखने के लिये नागरिकों संवैधानिक मूल अधिकारों को निलम्बित कर दिया। इस घटना ने भारतीय राजनीति को नये मोड़ पा ला दिया। 12 जून 1975 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जगमोहनलाल सिन्हा ने राजनारायण बनाम इंदिरा गांधी मामले में रायबरेली से इंदिरा गांधी का सांसद् निर्चाचन रद्द करके छः वर्ष तक उनके निर्वाचन…
Read More
विज्ञान का उद्देश्य केवल विकास नहीं, टिकाऊ और समावेशी विकास – प्रो. सारंगदेवोत

विज्ञान का उद्देश्य केवल विकास नहीं, टिकाऊ और समावेशी विकास – प्रो. सारंगदेवोत

रसायन विज्ञान में नवाचार: हरित संश्लेषण और औषधि डिजाइन विषयक दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का हुआ समापन 300 प्रतिभागियों ने लिया भाग ग्रीन केमेस्ट्री मात्र अवधारणा नहीं जीवन पद्वति है- प्रो. सारंगदेवोत उदयपुर 24 जून / राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय एवं भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के संघटक विज्ञान संकाय के रसायन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में रसायन विज्ञान में नवाचार: हरित संश्लेषण और औषधि डिजाइन विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमीनार का समापन मंगलवार को हुआ । प्रारंभ में आयोजन सचिव प्रो. रेणु राठौड़ ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि दो दिवसीय सेमीनार में…
Read More
error: Content is protected !!