इंस्टाग्राम पर नंगी तलवार लहराने वाला युवक गिरफ्तार
उदयपुर, 25 जून : जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर नंगी तलवार लहराते हुए वीडियो और फोटो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रवीण कुमार (22) निवासी चतरपुरा झाड़ोल ने सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों में भय फैलाने की कोशिश की थी। थानाधिकारी फैलीराम मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा इंस्टाग्राम आईडी पर वीडियो डालकर आमजन को डराने का प्रयास किया गया था। उसके कब्जे से तलवार बरामद कर आमर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।…
