Breaking News

मार्बल एसोसिएशन का सम्मान एवं मिलन समारोह आयोजित

मार्बल एसोसिएशन का सम्मान एवं मिलन समारोह आयोजित

उदयपुर। उदयपुर मार्बल एसोसिएशन, चैम्बर ऑफ कॉमर्स उदयपुर डिविजन एवं यूसीसीआई के सयुंक्त तत्वाधान में एसोसिएशन भवन एक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष पंकज कुमार गंगावत ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में चेंबर ऑफ कॉमर्स उदयपुर डिवीजन के अध्यक्ष पारस सिंघवी एवं विशिष्ठ अतिथि यूसीसीआई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष गलुण्डिया थे। चैम्बर ऑफ कॉमर्स उदयपुर द्वारा भव्य एवं सफलतम क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करवाने पर पारस सिंघवी, यशवंत आंचलिया, संयोजक संजय भंडारी, सह संयोजक कैलाश सोनी, राजमल जैन एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी टीम का स्वागत किया गया। इस अवसर पर यूसीसीआई अध्यक्ष मनीष गलुण्डिया, महासचिव आशीष छाबड़ा,…
Read More
उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन का 75वाँ स्थापना दिवस आयोजित

उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन का 75वाँ स्थापना दिवस आयोजित

राष्ट्र निर्माण में टैक्स प्रोफेशनल्स का योगदान महत्वपूर्णःकटारिया उदयपुर। उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन का 75वाँ स्थापना दिवस आज चित्रकूट नगर स्थित टैक्स बार भवन में गरिमामयी एवं भव्य आयोजन के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल कटारिया ने टैक्स प्रोफेशनल्स के योगदान को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण बताया और कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में इनकी भूमिका अतुलनीय है। राज्यपाल कटारिया ने कहा कि यह बहुत ही गर्व का विषय है कि आज हमारे देश के चार्टर्ड…
Read More
रोटरी क्लब उदयपुर का आभार प्रदर्शन समारोह आयोजित

रोटरी क्लब उदयपुर का आभार प्रदर्शन समारोह आयोजित

60 सेवा सहयोगी हुए सम्मानित रोटरी मेडिकल इक्विपमेंट बैंक का हुआ उद्घाटन उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर का वर्ष 2024-25 का आभार प्रदर्शन समारोह आज रोटरी बजाज भवन में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व उप महापौर पारस सिंघवी थे। समारोह में उन 60 सेवा सहयोगियों को सम्मानित किया गया, जिन्होनंे वर्ष पर्यन्त क्लब के सेवा कार्यो में सहयोग किया। समारोह में बोलते हुए पारस सिंघवी ने कहा कि सेवा करने के लिये राजनीति मंच का होना जरूरी है नहीं, रोटरी जैसे मंच के जरिये समाज की बहेतर सेवा की जा सकती है जिस प्रकार इस क्लब द्वारा की…
Read More
डाटा संकलन गवर्नेंस के बिना गुड गवर्नेंस संभव नहीं: प्रज्ञा केवलरमानी

डाटा संकलन गवर्नेंस के बिना गुड गवर्नेंस संभव नहीं: प्रज्ञा केवलरमानी

-आईआईएम में मनाया गया 19वां राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस उदयपुर। भारतीय सांख्यिकी के जनक प्रशांत चंद्र महालनोबिस की स्मृति में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग एवं आईआईएम के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को 19 वां राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस  भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेम्पल सर्वेक्षण के 75 वर्ष थीम पर आयोजित सेमिनार में अतिथि संभागीय आयुक्त एवं आईआईएम की बोर्ड निदेशक प्रज्ञा केवलरमानी एवं जिला कलक्टर नमित मेहता ने दिप प्रज्वलित कर शुभारंभ कियाl संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवल रमानी ने कहा कि डाटा संकलन गवर्नेंस के बिना गुड गवर्नेंस संभव नहीं हैl अनेक पोर्टल व एप…
Read More
स्कोडा कार से 137 किलो डोडाचूरा जब्त: पर्यटन’ की आड़ में नशीले कारोबार का पर्दाफाश

स्कोडा कार से 137 किलो डोडाचूरा जब्त: पर्यटन’ की आड़ में नशीले कारोबार का पर्दाफाश

चित्तौड़गढ़ पुलिस का डोडाचूरा तस्करों पर शिकंजा, एक महिला सहित दो गिरफ्तार; बेगूं थाना पुलिस की चार दिन में तीसरी बड़ी कार्रवाई चित्तौड़गढ़ 28 जून। चित्तौड़गढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान रंग ला रहा है। बेगूं थाना पुलिस ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक स्कोडा रैपिड कार से 137 किलो से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। इस मामले में 'घूमने' के बहाने आए एक पुरुष और एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। यह बेगूं थाना पुलिस द्वारा पिछले चार दिनों में की गई तीसरी महत्वपूर्ण कार्रवाई है,…
Read More
चूरू में डीजे विवाद ने ली जान: रोहिताश हत्याकांड में 6 गिरफ्तार

चूरू में डीजे विवाद ने ली जान: रोहिताश हत्याकांड में 6 गिरफ्तार

बारात में कहासुनी के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने किया खुलासा जयपुर 28 जून। डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुए एक छोटे से विवाद ने चूरू जिले में एक युवक की जान ले ली। 25 जून को हुई इस सनसनीखेज वारदात में रोहिताश कुमार मेघवाल नाम के युवक को लाठियों और सरियों से पीट-पीटकर मार डाला गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे इस मामले का खुलासा हो गया है। एसपी जय यादव ने बताया कि घटना की शुरुआत 25 जून को हरियासर घडसोतन में…
Read More
तेज बारिश के दौरान करंट लगने से विद्युत ठेका कर्मी की मौत

तेज बारिश के दौरान करंट लगने से विद्युत ठेका कर्मी की मौत

उदयपुर, 28 जून : प्रतापगढ़ जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में जीएसएस बड़वास कला पर ड्यूटी कर रहे एक विद्युत ठेका कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गणेश मीणा निवासी बड़वास भाणजी खेड़ा के रूप में हुई है, जो 25 जून को सुबह ड्यूटी पर पहुंचा था। उस समय क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। शटडाउन के दौरान जीएसएस परिसर में कार्य करते समय अचानक उसे करंट लगा और वह बेहोश होकर गिर गया। नजदीक स्थित पंचायत भवन में काम कर रहे नरेगा कर्मचारियों ने यह देख तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी। प्राथमिक…
Read More
अंधेरे जीवन में खुशियों का उजियारा लेकर आया संबल पखवाड़ा

अंधेरे जीवन में खुशियों का उजियारा लेकर आया संबल पखवाड़ा

पं दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा हाथों हाथ हुए बिजली कनेक्शन, खिले चेहरे उदयपुर, 28 जून। पं दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा के आयोजित हो रहे शिविर अंधेरे जीवन में खुशियों का उजियारा ला रहे हैं। ग्रामीणों की लंबित समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो रहा है। शिविरों के दौरान लंबित बिजली कनेक्शन के प्रकरणों का निस्तारण करते हुए हाथों हाथ मीटर आवंटित करते हुए कनेक्शन शुरू किए जाने से लोगों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही है। अभियान के तहत शनिवार को कुराबड़ ब्लॉक में चासंदा व झामरकोटड़ा, नगरपालिका मावली, भीण्डर ब्लॉक में मोतिदा व वणियातलाई, गोगुन्दा में…
Read More
उत्तराखंड बस हादसे में उदयपुर के वकील दंपती की मौत, दोनों का होगा एक साथ अंतिम संस्कार

उत्तराखंड बस हादसे में उदयपुर के वकील दंपती की मौत, दोनों का होगा एक साथ अंतिम संस्कार

अब तक पांच की मौत, उदयपुर के तीन लोग अभी भी लापता उदयपुर, 28 जून : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुए दर्दनाक बस हादसे में उदयपुर निवासी वकील संजय सोनी (55) और उनकी पत्नी चेतना सोनी की मौत हो गई। संजय का शव घटना के 24 घंटे बाद जबकि चेतना का शव शनिवार को घटनास्थल से 10 किलोमीटर दूर श्रीनगर के पास रतूड़ा से मिला। पहले वकील संजय सोनी का अंतिम संस्कार शनिवार शाम तय था, लेकिन अब परिवार ने पति-पत्नी का एक साथ अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया है। हादसा गुरुवार सुबह केदारनाथ से बद्रीनाथ जाते समय हुआ,…
Read More
आरएनटी मेडिकल कॉलेज में हड़ताल का 10वां दिन:  प्रशासन पर फूट डालो-राज करो की नीति अपनाने का आरोप

आरएनटी मेडिकल कॉलेज में हड़ताल का 10वां दिन: प्रशासन पर फूट डालो-राज करो की नीति अपनाने का आरोप

उदयपुर, 28 जून : रेजीडेंट डॉक्टर रवि शर्मा की मौत के बाद शुरू हुई रेजीडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल शनिवार को दसवें दिन भी जारी रही। आंदोलन के दौरान मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन के बाहर चार डॉक्टर—डॉ. राहुल, डॉ. अविनाश, डॉ. ज्योति और डॉ. पियनक भूख हड़ताल पर बैठे। रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के महासचिव डॉ. हितेश शर्मा ने बताया कि कॉलेज प्रशासन की ओर से आंदोलन खत्म करने का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि सरकार अब तक उनकी मांगों पर कोई स्पष्ट रुख नहीं ले पाई है। डॉ. हितेश ने बताया कि जिस हॉस्टल में करंट लगने से डॉ.…
Read More
error: Content is protected !!