बुजुर्ग से मारपीट कर लूटी नकदी
उदयपुर, 1 जुलाई : नाई थाना क्षेत्र में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट कर नकदी लूटने का मामला सामने आया है। घटना 29 जून की रात करीब 11 बजे उनदरी बड़ी क्षेत्र में हुई। पीड़ित मिठालाल पुत्र मायाराम तेली निवासी नाथीघाट ब्रह्मपोल ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह रात में घर लौट रहा था तभी अज्ञात व्यक्तियों ने रास्ते में उसे रोका और जबरन मारपीट की। बदमाशों ने उसकी जेब से नकदी छीनी और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने किसी तरह खुद को संभालते हुए 30 जून को थाने पहुंचकर रिपोर्ट…
