सीए एवं चिकित्सक सम्मानित
उदयपुर। लायन्स क्लब हिरण मगरी, लायन्स क्लब नीलांजना एवं लायन्स क्लब युवा शक्ति द्वारा महाश्रमण सभागार में डॉक्टर्स एवं सीए डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों एवं सीए का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन अरविन्द शर्मा थे। जिन्हांने लायन्स क्लब की विभिन्न सेवा गतिविधियों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि लायन्स क्लब विभिन्न उपक्रमों के माध्यमों से समाज सेवा के नये सोपानों को तय कर रहा है। लायन्स क्लब युवा शक्ति अध्यक्ष डॉ. अनुज भटनागर ने डॉक्टर्स डे एवं सीए डे के इतिहास को बताते हुए वर्तमान वर्ष में…
